Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :बन्ना गुप्ता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं-सुबोध श्रीवास्तव
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :बन्ना गुप्ता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं-सुबोध श्रीवास्तव

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जनता दल(यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष, श्री सुबोध श्रीवास्तव ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि बन्ना गुप्ता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। अभी भी चुनाव में हार के सदमें से वे बाहर नहीं आये हैं और उनको सपने में सरयू राय ही दिखाई पड़ते है। एमजीएम अस्पताल के जर्जर भवन का छज्जा टूटने और नये भवन में अस्पताल शिफ्ट नहीं होने के लिए वे विधायक सरयू राय को जिम्मेदार ठहरा रहे है। यह उनके मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक है।

बन्ना गुप्ता पिछले पाँच साल तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहे। इस बीच में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नये अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया। परंतु उस भवन में पानी कहां से आएगा, इसकी कोई व्यवस्था नहीं हुई तो इसके लिए सरयू राय जिम्मेदार है कि बन्ना गुप्ता जिम्मेदार है, यह बात सबको पता है। विकास योजनाओं का राजनीतिक लाभ लेने के फिराक में बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर गुमराह किया और विधानसभा चुनाव के पहले नये अस्पताल भवन में पानी की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद भी उसका उदघाटन करा दिया और वहां 1-2 विभाग का ओपीडी शिफ्ट करा दिया। अब जिला प्रशासन वहां बोरिंग करा रहा है। बन्ना गुप्ता को बताना चाहिए कि अस्पताल के नये भवन के डीपीआर में पानी की व्यवस्था कहां से होनी थी और वह क्यों नहीं हो पाया ?

इसी तरह से पिछले पाँच वर्षों में मंत्री के रूप में बन्ना गुप्ता ने दर्जनों बार अस्पताल का दौरा किया, उसमें पूरा जिला प्रशासन को लगाया गया। एडीएम श्री एन.के. लाल को पूरी तरह से अस्पताल की हालत को सुधारने के काम में लगाया, जुस्को के पदाधिकारियों ने भी अस्पताल का भ्रमण किया। मगर कुछ नहीं हो पाया तो इसका जिम्मेदार बन्ना गुप्ता के अलावा कौन है ?
पुराने भवनों का प्रत्येक साल ढांचा अंकेक्षण भवन निर्माण विभाग को करना होता है।

भवन निर्माण विभाग से एक बार भी जर्जर हो चुके भवन की स्थिति कितनी खतरनाक है, इसका आकलन नहीं कराया गया। बन्ना गुप्ता केवल झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री नहीं थे, बल्कि वे जमशेदपुर पश्चिम से विधायक भी थे, जहां अस्पताल अवस्थित है। एक बार भी जर्जर भवन की मरम्मत कैसे हो, इसके बारे में कोई कोशिश नहीं हुआ। बन्ना गुप्ता का पूरा ध्यान नये-नये भवन बनवाने, खर्चीले आधारभूत संरचनाएं खड़ी करने की ओर रहा।

इनकी प्राथमिकता में सरकारी पैसे से ठेकेदार बहाल करा देना, जो संरचनाएं खड़ी होंगी उसका संचालन कैसे होगा, इसके बारे में स्वास्थ्य मंत्री के नाते इनका ध्यान नहीं रहा अब यह अपनी नाकामी का ठीकरा विधायक सरयू राय के मत्थे मढ़ना चाह रहे हैं, जो पूर्णतया हास्यास्पद है।

आश्चर्य नहीं होगा कि कोविड काल से लेकर विगत पाँच वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने जो घपले-घोटाले किए हैं, उसका जिम्मेदार भी श्री बन्ना गुप्ता सरयू राय के मत्थे मढ़कर अपने पाक-साफ होना चाह रहे हैं।
ऐसा प्रयास वही व्यक्ति कर सकता है, जो मानसिक संतुलन खो चुका है और जिसे पता नहीं वह जो बयान दे रहा है, उसका निष्कर्ष क्या निकलेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.