
जमशेदपुरः आगामी झारखंड विस चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। जमशेदपुर पूर्वी विस क्षेत्र से युवा नेता और जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने दावेदारी पेश की है। स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले झा ने धर्मेंद्र सोनकर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष (नगर), को आवेदनसौंपा। बबलू ने बताया कि वे जन्मजात कांग्रेसी हैं और 14 वर्ष की आयु से ही पिता पी एन झा के साथ कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रही है। बबलू झा ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने पर वे पूर्वी विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राहुल गांधी को सौंपेंगे।




