Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सीजीपीसी की विनती संगत शाम को घरों में करें दीपमाला, गुरु नानक प्रकाशपर्व पर भव्य तरीके से निकलेगा नगर कीर्तन, नियमावली जारी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सीजीपीसी की विनती संगत शाम को घरों में करें दीपमाला, गुरु नानक प्रकाशपर्व पर भव्य तरीके से निकलेगा नगर कीर्तन, नियमावली जारी

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

श्रद्धालु दर्शक बनने के बजाय पालकी साहिब के पीछे शोभा यात्रा में सम्मलित हों: भगवान सिंह

अकाल तख्त के फरमान अनुसार बसंती या सुरमई रंग के निशान साहिब का किया जाये उपयोग: शैलेंदर सिंह

 

जमशेदपुर।

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशपर्व पर 15 नवंबर, शुक्रवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं।
इसी बीच मंगलवार को प्रकाशपर्व लेकर सीजीपीसी कार्यालय में नियमावली जारी की गयी। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि प्रकाशपर्व के पावन मौके पर संगत तथा अन्य संस्थाएं दर्शक बनने के बजाय बड़ी संख्या पालकी साहिब के पीछे शोभा यात्रा में सम्मलित हों और प्रकाशोत्सव वाले दिन शाम को संगत घरों में दीपमाला करे।
चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह का कहना है कि अकाल तख्त के फरमान अनुसार सभी गुरुद्वारा कमिटियां यह सुनिश्चित करें कि नगर कीर्तन में केवल बसंती या सुरमई रंग की पोशाक वाले निशान साहिब का ही उपयोग हो।
प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह राजू और सरबजीत सिंह ग्रेवाल ने सीजीपीसी कार्यालय में नगर कीर्तन नियमावली का पोस्टर जारी किया।
नगर कीर्तन के दर्शनीय आयोजन और सफलता के लिए सीजीपीसी पूरी तरह से तत्पर है अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग संपर्क में हैं। नगर कीर्तन सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से रवानगी होगी तथा पूर्व निर्धारित मार्ग से होता हुआ शाम को ठीक पांच बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा।
सोनारी गुरुद्वारा से गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज के पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी। 15 नवंबर शुक्रवार को सोनारी गुरुद्वारा से नगरकीर्तन के आरम्भता की अरदास के बाद मौजूद गुरुप्यारी साध-संगत गुरु महाराज जी की शान में पुष्प वर्षा कर पालकी साहिब की रवानगी देगी।
निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो सोनारी बाजार, एरोड्राम, सर्किट हाउस गोलचक्कर, जुस्को गोलचक्कर, नॉर्दन टाउन, कीनन स्टेडियम, स्ट्रैटमाइल रोड, साकची गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगा।
सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पुरे मार्ग में लगभग 42 सजावटी तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं।
पुरे नगरकीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी। विभिन्न जत्थे क्रमानुसार 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (मानगो, साकची, टूइलाडुंगरी), 3 सिख विजडम, 4 निहंग जत्थेबंदी, 5 विभिन्न स्कूल, 6 सीजीपीसी, 7 जाग्रति मंच, 8 निशान साहिब और अकाली दल के पांच प्यारे साहिबान, 9 पालकी साहिब, 10 गुरुप्यारी साध संगत, 11 स्त्री सत्संग सभा, 12 विभिन्न कीर्तनी जत्थे 13 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे।
वहीँ नगर कीर्तन समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का स्वागत श्रद्धा और धूमधाम से किया जायेगा। साकची में नगर कीर्तन पहुँचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.