
जमशेदपुर।


सिविल सर्जन,पूर्वी सिंहभूम डॉ0 साहिर पाल के आदेशानुसार गुरुवार को सेवा कुष्ठ आश्रम तथा विनोबा कुष्ठ आश्रम में झारखंड स्टेप-उप ट्रास्ट के चलंत चिकित्सा वाहन के द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान ने सिविल सर्जन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सिविल सर्जन ने हमारे कुष्ठ पिड़ित परिवारों के लिए एक पल गंवाए बिना चिकित्सा सुविधा बहाल कर बहुत बड़ा उपकार किये है।हम सब आश्रम वासी सदा आभारी रहेंगे।
आज सेवा कुष्ठ आश्रम में 48 मरीज तथा विनोबा कुष्ठ आश्रम में 36 कुल 84 मरीजों को नि:शुल्क दवा दिया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ0 भवतोष,ए0एन0एम0 सलोनी हांसदा तथा मुक्ति रानी हांसदा,गणपति कुमार,मनोज भगत, वृहस्पती पात्रो का योगदान रहा।


