जमशेदपुर: एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (AOMSI) के बिहार-झारखंड स्टेट चैप्टर के 5वें वार्षिक सम्मेलन का शानदार शुभारंभ शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर में हुआ। 5 से 6 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन का मुख्य विषय “ट्रांसफॉर्मिंग फेसेस, ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स” (चेहरों में बदलाव, जीवन में बदलाव) रखा गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (TGS) में 2.75 करोड़ का बोनस समझौता, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 3.30 लाख रुपये
मुख्य अतिथि द्वारा औपचारिक उद्घाटन
सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) की महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. विनीता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दो दिवसीय महाकुंभ में देश भर से आए प्रसिद्ध मैक्सिलोफेशियल सर्जन चेहरे की सर्जरी, ट्रॉमा केयर और आधुनिक तकनीकों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।
पहले दिन के प्रमुख तकनीकी सत्र और व्याख्यान
सम्मेलन के पहले दिन देश के जाने-माने सर्जनों द्वारा उन्नत चिकित्सा तकनीकों पर व्यापक शैक्षणिक और नैदानिक विचार-विमर्श हुआ:
डॉ. नितिन भोला: इन्होंने “मैक्सिलोफेशियल क्षेत्र में वीएसपी और पीएसआई की भूमिका” विषय पर विस्तार से बताया।
डॉ. प्रमोद सुभाष: इन्होंने “ऑर्बिटल रिकंस्ट्रक्शन” (नेत्र कोटर पुननिर्माण) पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डॉ. जिमसन सैमसन: इन्होंने “जाइगोमैटिक इम्प्लांट्स” पर विशेष अतिथि व्याख्यान दिया।
इसके अलावा, प्रतिष्ठित डॉ. राजेंद्र राम ओरेशन का व्याख्यान डॉ. ओम प्रकाश द्वारा दिया गया, जिसके पश्चात डॉ. प्रियंकर सिंह ने एडवांस्ड ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (ATLS) पर सत्र लिया। पंजीकृत प्रतिनिधियों के लिए जाइगोमैटिक इम्प्लांट्स पर एक विशेष कार्यशाला तथा “रिसेक्शन टू रिकंस्ट्रक्शन: ओरल कार्सिनोमा” और “मैक्सिलोफेशियल इम्प्लांट्स” पर व्यावहारिक पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ
रविवार (दूसरे दिन) के मुख्य कार्यक्रम
प्रातः 9:00 से 11:00 बजे: डॉ. स्वाति सिंह और उनकी टीम द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) पर विशेष व्याख्यान व कार्यशाला।
प्रातः 11:00 से दोपहर 12:30 बजे: स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के लिए अकादमिक पेपर प्रस्तुतियां।
दोपहर 12:30 से 12:45 बजे: पीजी पोस्टर सत्र।
दोपहर 12:45 बजे: पुरस्कार वितरण समारोह।
दोपहर 1:15 बजे से: वार्षिक आम बैठक (AGM) और आधिकारिक समापन समारोह।



