Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के आश्वासन के बाद टला अंकित आनंद का भिक्षाटन आंदोलन, कई बिंदुओं पर बनी सहमति
Breaking News

Jamshedpur News:विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के आश्वासन के बाद टला अंकित आनंद का भिक्षाटन आंदोलन, कई बिंदुओं पर बनी सहमति

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 29, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● डीसी एवं विद्युत जीएम ने दिया था उचित समाधान का निर्देश
● शनिवार को घोड़ाबंधा के खापचाडुंगरी में शिविर लगायेगा विभाग, विद्युत एसडीओ रहेंगे मौजूद

जमशेदपुर।

झारखंड के जमशेदपुर के घोड़ाबंधा के खापचाडुंगरी और राजा बस्ती के बीपीएल उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल थमाने और कईयों पर दर्ज़ मुकदमे के विरोध में भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा घोषित “भिक्षाटन” आंदोलन अब बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के आश्वासन के बाद टल गई है। सोमवार को उपायुक्त सूरज कुमार और बिजली महाप्रबंधक प्रतोष कुमार के निर्देश के बाद विभागीय कार्यपालक अभियंता सुब्रतो बैनर्जी और एसडीओ ने मामले में बैठक का आयोजन कर कई बिंदुओं पर समाधान की दिशा में सहमति बना लिया। करनडीह विद्युत डिवीजन स्थित कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन हुआ। बैठक में विभागीय प्रतिनिधि के तौर पर कार्यपालक अभियंता और एसडीओ मौजूद रहें। वहीं इस मामले में ‘भिक्षाटन आंदोलन’ का ऐलान करने वाले भाजपा के पूर्व महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद के अलावे पंकज मिश्रा और खापचाडुंगरी के ग्रामीण बीपीएल उपभोक्ता भी मौजूद रहें। गरीब बीपीएल उपभोक्ता मायूस चेहरे के साथ ऑटो रिक्शा से बिजली ऑफ़िस पहुँचें थे। लेकिन बैठक में उनके अधिकार की बातों को अंकित आनंद ने प्रमुखता से रखा। सकारात्मक समाधान मिलने पर बैठक से निकलने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर सुकून और ख़ुशी देखी गई।

◆ इन बिंदुओं पर बनी सहमति :-

1) अब नियमित तौर पर मीटर रीडिंग और मासिक बिल निर्गत होंगे।
2) शनिवार को खापचाडुंगरी के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बिजली विभाग के एसडीओ एवं अन्य पदाधिकारी की मौजूदगी में शिविर लगेगी।
3) वैसे उपभोक्ता जिनपर मुकदमा दर्ज़ है या भारी भरकम बिल थमाया गया है, उनके लिए किश्तों में बकाया भुगतान करने की राहत।
4) सक्षम उपभोक्ताओं के लिए सेटलमेंट स्कीम के मार्फ़त एकमुश्त समाधान की सुविधा।
5) ग्रामीणों पर वित्तीय बोझ न पड़े, इस निमित्त सभी ख़राब बिजली मीटर बदलने पर सहमति।
6) सेटलमेंट और लोक अदालत के माध्यम से दर्ज़ मुकदमे का सहमतिपूर्वक निष्पादन और समाधान।
7) प्रथम किश्त भुगतान के बाद कटे हुए बिजली कनेक्शन जोड़े जायेंगे।

इन बिंदुओं पर सहमति पूर्वक मामले के समाधान के बाद भाजपा नेता अंकित आनंद ने मीडिया के माध्यम से “भिक्षाटन आंदोलन” स्थगित करने का ऐलान किया। विदित हो कि घोड़ाबंधा के खापचाडुंगरी और राजा बस्ती के ग्रामीणों के समर्थन में अंकित आनंद ने सोमवार से आंदोलन का ऐलान किया था। इस मामले में पिछले दिनों अंकित ने पत्र लिखकर डीसी और विभाग के महाप्रबंधक से उचित हस्तक्षेप का आग्रह किया था। उपायुक्त सूरज कुमार और बिजली जीएम प्रतोष कुमार के निर्देश के बाद सोमवार को जमशेदपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता ने हस्तक्षेप कर के बैठक के माध्यम से कई बिंदुओं पर सहमति बनाई जिससे आंदोलन को टाला जा सका। बीजेपी नेता अंकित आनंद ने इस बैठक को सम्मानजनक और लोकउपयोगी बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण बीपीएल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। वहीं इस मामले में उचित हस्तक्षेप करने के लिए डीसी सूरज कुमार, बिजली जीएम प्रतोष कुमार सहित जमशेदपुर डिवीज़न के कार्यपालक अभियंता सुब्रतो बैनर्जी और एसडीओ के प्रति आभार जताया है। अंकित ने विश्वास जताया कि बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी है, विभाग उनके अनुपालन में प्रतिबद्धता से पहल करेगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.