जमशेदपुर।
आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व बड़ा बाबू अरविंद सिंह की नतिनी नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा में ऑल इंडिया 136वीं और महिला कैडेट में 15वीं रैंक हासिल कर झारखंड की एकमात्र चयनित महिला उम्मीदवार बनने का गौरव प्राप्त किया है नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) परीक्षा में पास होने के बाद दो दिन पहले नाना के घर आदित्यपुर स्थित कल्पनापुरी पहुंची जहां पूरे कॉलोनी वासियों ने दीपावली मना कर स्वागत किया। इस दौरान कालोनी के लोगो ने आकर उसे इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाए दी।
अपने इस उपलब्धि पर आद्या सिंह ने कहा कि इसका श्रेय पूरी तरह से माँ शशि रेखा और मामा रवि शेखर सिंह को जाता है। जिन्होंने हमेशा डिफेंस एकेडमी ज्वाइन कर देश रक्षा के भावना के प्रति प्रेरित किया। वहीं आद्या ने बताया कि मां ने भी लगातार घर पर पढ़ाई में फोकस करवाया जिसका नतीजा है कि आज ये सफल हुई है। गौरतलब है कि आध्या सिंह बैडमिंटन में भी नेशनल खिलाड़ी रह चुकी है और अपने नाम कई नेशनल अवार्ड भी किए हैं।
आद्या सिंह ने कहा है की लड़कियों को देश सेवा की भावना लिए एनडीए से जरूर जुड़ना चाहिए। इन्होंने बताया कि अपने गुरुजन, माता-पिता के आशीर्वाद और अनुशासन के साथ पढ़ाई पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। सफलता जरूर हाथ लगेगी। आध्या सिंह ने लखनऊ में डिफेंस की 3 महीने की तैयारी भी की है।





