JAMSHEDPUR NEWS :साकची जेएनएसी ऑफिस के समीप से जमशेदपुर सिख संगत की निकली विशाल रैली
साकची जेएनएसी ऑफिस के समीप से जमशेदपुर सिख संगत की निकली विशाल रैली, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत प्रमुख लोग हुए शामिल खालसा वेलफेयर हाल में प्रत्याशी विद्युत महतो ने सभा को किया संबोधित

जमशेदपुर : जमशेदपुर सिख संगत के द्वारा मंगलवार को साकची जेएनएसी ऑफिस के समीप से बाइक रैली निकाली गयी. रैली भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह,बंटी मंजीत सिंह और सतवीर सिंह सोमु के नेतृत्व में निकाली गयी. बाइक रैली में कुलवंत सिंह बंटी के अलावा मनजीत सिंह, सतवीर सिंह सोमू, नरेंद्र सिंह भाटिया,जोगिंदर सिंह जोगी का सहयोग रहा. रैली में जगह-जगह से सिख समाज के लोग शामिल हुए. रैली की शुरूआत से पहले सभी सदस्य साकची जेएनएसी ऑफिस के समीप एकत्रित हुए. वहां से बाइक रैली शुरू होते हुए साकची गोल चक्कर, टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को), बिष्टुपुर होते हुए जुगसलाई, स्टेशन रोड, बर्मामाइंस, मनीफीट, नामदा बस्ती, टुईला डूंगरी, गोलमुरी बाजार होते हुए 10 नंबर बस्ती के खालसा वेलफेयर हाल में रैली समाप्त हुई. वहीं खालसा वेलफेयर हाल में प्रत्याशी सह सांसद विद्युत वरुण महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए सिखों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी यह काम लड़ाकू एवं योद्धा के रूप में जानी जाती है जमशेदपुर के सिखों के लिए मैंने बहुत सारा काम किया और आगे भी मैं करता रहूंगा पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने भी कहा कि जमशेदपुर एक मिनी पंजाब के रूप में जाना जाता है छत्तीसगढ़ से आप प्रवासी प्रभारी हरपाल सिंह वृद्धि ने भी अपनी बातों को समाज के बीच में रखें इस कार्यक्रम में विभिन्न गुरुद्वारा प्रधानों के द्वारा सभा को संबोधित किया . सभा में सीताराम डेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, बर्मामाइंस के चेयरमैन गुरु दयाल सिंह,वरीय उपाध्यक्ष जोगा सिंह, छत्तीसगढ़ के हरपाल सिंह, कृतजीत सिंह रॉकी, रिकी सिंह, सुखदेव सिंह रिंकू, रिकी राज सिंह रिकी, बबलू, गुरजिंदर सिंह पिंटू, मेंटल सिंह भाटिया, सरबजीत सिंह राणा, तजवीर सिंह, रविंद्र सिंह रिंकू, अभय सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.