Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 9 दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
Breaking News

Jamshedpur News :न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 9 दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर रविवार को न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन मैदान में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने महायज्ञ से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, रामरेखा सिंह, रामाकांत सिंह, रामबाबू तिवारी, बिपिन झा, रामस्वरूप सिंह, प्रेम झा, प्रताप यादव समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

READ MORE :Jamshedpur News :महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, केक कटिंग, नृत्य और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन

कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

समिति के सदस्य रामबाबू तिवारी ने बताया कि 9 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा Lakshminarayan Temple Birla Mandir Jamshedpur से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं भाग लेंगी।

कलश यात्रा के बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 8:30 बजे तक भजन, कीर्तन और धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

1 मई को पूर्णाहुति और महाप्रसाद

महायज्ञ का समापन 1 मई को मुख्य यज्ञ, पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा। उसी दिन सुबह 9 बजे से रामार्चा पूजा का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारे की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।

READ MORE :Jamshedpur News :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समिति सुंदरनगर में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

भव्य यज्ञशाला का होगा निर्माण

समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि यज्ञ स्थल पर भगवान लक्ष्मी-नारायण की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही 30×30 फुट का विशाल यज्ञशाला बनाया जा रहा है, जिसे पांच तलों के स्वरूप में तैयार किया जाएगा।

अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए बनारस से प्रख्यात यज्ञाचार्य Pandit Lal Mohan Shastri अपनी टीम के साथ जमशेदपुर आएंगे। उनके साथ कुल 21 यज्ञाचार्य इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराएंगे। यज्ञशाला परिसर में 108 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी और पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा।यज्ञशाला के निर्माण के लिए बिहार के वैशाली से विशेष कारीगरों को बुलाया गया है।


भूमि पूजन से शुरू होंगी तैयारियां

समिति के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि-पूजन के साथ महायज्ञ की औपचारिक शुरुआत होगी। प्रेस वार्ता के दौरान महायज्ञ से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर सहयोग करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :सिनी जोनल प्रशिक्षण संस्थान में 490 रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, टाटानगर सिविल डिफेंस ने दिए टिप्स

June 25, 2026

JHARKHAND NEWS: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी पहल, बुजुर्ग और बीमार कलाकारों को हर महीने मिलेगी ₹4,000 पेंशन

June 25, 2026

RANCHI NEWS: IMA MSN झारखंड ने 2026-27 सत्र के लिए नई स्टेट टीम की घोषणा की, अनुश्री बरल बनीं प्रदेश अध्यक्ष

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.