
विधायक संजीव सरदार ने किया दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
पोटका/जमशेदपुर : पोटका के विधायक संजीब सरदार ने बुधवार को पोटका प्रखंड में एक सड़क निर्माण कार्य एवं एक सड़क के मरम्मतीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास पुजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया .सर्वप्रथम विधायक द्वारा प्रखंड के जामदा पंचायत के भेलाईडीह में भेलाईडीह चौक से तिरिलगुटु तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 5.400 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिसके उपरांत पोटका प्रखंड की अति महत्वपूर्ण सड़क बेगनाडीह से पोटका चौक तक पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़क के आई आर क्यू पी कार्य का शिलान्यास किया. 15.950 किलोमीटर के मरम्मतीकरण का कार्य 9.39 करोड़ की लागत से होगा .मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का मुख्य आधार उस क्षेत्र के सड़क का दुरुस्त होना है माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग से पोटका विधानसभा क्षेत्र के तमाम सड़के दुरुस्त हो इसका प्रयास उन्होंने शुरू कर दिया है जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा पोटका विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जिस पर जल्द कार्य शुरू होगा .उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र की मुख्य सड़के जिनके निर्माण कार्य के पांच वर्ष पूर्ण हो गए है उन सड़को के मरम्मती की स्वीकृति भी राज्य सरकार द्वारा सरकारी नियमानुसार दी जा रही है इसी के तहत हाता से मुसाबनी एवं कुदादा से पोटका तक कि सड़क का मरम्मती कार्य पूर्ण हो गया है कोवाली बेगनाडीह के सड़क मरम्मती का शिलान्यास आज किया गया जो जल्द पूरा होगा.


ये रहे उपस्थित
शिलान्यास के मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, ग्रामप्रधान जयगोपाल पंडा, सुनील महतो, बबलू चौधरी, मनोज सरदार, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, रजनी षाड़ंगी, नयन महापात्र, मुकेश सीट, हेमंत नायक, सुशील सरदार, मनोरंजन सरदार, गोपीनाथ सरदार, मनोहर सरदार, रुद्रप्रताप सीट, रोहिणी सीट आदि उपस्थित रहे.


