
जमशेदपुर।


एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों गुड़गांव स्थित एसकेएच कंपनी द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया गया.कंपनी द्वारा आयोजित केंपस सेलेक्शन में सर्वप्रथम लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा एवं तकनीकी क्षमता को परखा गया और फाइनल सेलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया जिसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया.गुड़गांव के मानेसर स्थित कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 8 छात्रों को 2.44 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया.सभी छात्रों ने तीनों राउंड की चयन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर अपनी जगह इस कंपनी में बनाई.सभी चयनित छात्र डिप्लोमा इन टूल इंजीनियरिंग एंड डिजिटल मनुफिनीरिंग विभाग के हैं.छात्रों में अमित कुमार महतो,अंकित सिंह,साहिल कुमार सिंह, विनीत सिंह,सर्वेश पाण्डेय, विनीत मुखी,मयंक कुमार सिंह और हेमंत देव शामिल हैं.
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान फक्र महसूस कर रहा है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्या प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं. रमेश राय ,पंकज कु गुप्ता, लक्ष्मण सोलन दीपक सरकार अनिल के जवाली, प्रीति, हरीश कुमार और उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.


