
जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में धूमधाम से देश के 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्वयालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने झंडोतोलन किया। अपने संबोधन में प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के ऊपर राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विशेष रूप से युवाओं राष्ट्र सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए.।उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की अस्मिता और गौरव को अक्षुण्ण बनाये रखने की अपील की। इसके साथ ही सारे देशवासीयों के सामूहिक प्रयास से देश को विकास के पथ पर आगे बढाने का संक्लप लिया।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आइक्यूएससी के कोर्डिनेटर डा नीता सिन्हा, डा एस एन ठाकुर ,डा मंगला श्रीवास्तव,सीनेटरडा ब्रजेश कुमार,डा अशोक कुमार रवानी,डा अंतरा कुमारी,डा अमर कुमार, डा आर के कर्ण, डा भूषण कुमार सिंह, डा अनिल झा,डा स्वाती सोरेन,डा जी के सिंह, डा दुर्गा तामसोय,बीएड के हेड़ डा राजू ओझा,डा इरशाद खान, कुमारी, सरस्वती सरकार, मधुसुदन महतो, डा अनुपम , डा अनिता कुमारी, डा रूचिका तिवारी, डा पुष्पा तिवारी,समेंत काफी संख्या में शिक्षक शिक्षकेत्तर व छात्र छात्राए उपस्थित थे।