
जमशेदपुर – श्रद्धा, संस्कृति और पर्यटन को एक नई ऊँचाई देने वाली ऐतिहासिक योजना की शुरुआत रविवार को हुई, जब झारखंड के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन ने गालूडीह स्थित माता वैष्णो देवी धाम में 61 फीट ऊँची शिव प्रतिमा की डिजिटल वीडियो प्रस्तुति का लोकार्पण किया। यह प्रतिमा आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन के लिए एक नया केंद्र बनने जा रही है। मंत्री ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को संबोधित किया और कहा, “यह परियोजना केवल आस्था की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड को धार्मिक पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।”


READ MORE :Jharkhand News :विश्व युवा कौशल दिवस पर AI साइबर सुरक्षा श्वेत पत्र लॉन्च
विशाल शिव प्रतिमा का तीन वर्षों में होगा निर्माण
मंदिर समिति के अध्यक्ष स्वामी हृदयानन्द गिरि जी महाराज ने जानकारी दी कि इस भव्य शिव प्रतिमा की ऊँचाई 61 फीट, लंबाई 36 फीट और चौड़ाई 27 फीट होगी। इसकी अनुमानित लागत 11 करोड़ रुपये है और निर्माण कार्य को तीन वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है इस प्रतिमा के चारों ओर संगीतमय फव्वारे होंगे, जिनसे प्रतिदिन शिव स्तुति और जलाभिषेक किया जाएगा, जिससे यह स्थल आस्था और आकर्षण दोनों का केंद्र बनेगा।
READ MORE :Jamshedpur News :बाबू भाई का 62वां जन्मोत्सव: योग अपनाएं, नशा से रहें दूर – आस्तिक दा
108 करोड़ मंत्र जप और वैश्विक जुड़ाव
इस परियोजना की सफलता के लिए 108 करोड़ “ॐ नमः शिवाय” मंत्र जप का संकल्प लिया गया है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालु matavaishnodevidham.org वेबसाइट या “Mata Vaishno Devi Dham” मोबाइल ऐप के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपनी जप संख्या दर्ज कर सकते हैं।इस ऐप और वेबसाइट का शुभारंभ राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने श्रावण मास के पहले सोमवार को राजभवन, रांची से किया था।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :औद्योगिक सुरक्षा में दक्षता की ओर कदम, नारायण आईटीआई के 70 छात्रों को मिला डिप्लोमा
सांस्कृतिक उत्सव और श्रद्धालुओं का उत्साह
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्वामी हृदयानन्द गिरि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में जप और दान सहयोग की अपील की।


