जमशेदपुर। सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में श्री श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया हैं। मंदिर मे माँ श्री राणी सती दादी के साथ लखदातार श्री श्याम प्रभु एवं सालासर श्री बालाजी महाराज भी विराजमान होंगे।
READ MORE :Jamshedpur News :टाटा मोटर्स कर्मचारी गणेश बेहरा को झूठे मामले से मिली राहत, अदालत ने किया बरी
इस मंदिर का निर्माण नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्धारा कराया गया हैं। इसका 06 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम 1 से 6 नवम्बर तक होगा, जिसकी सभी तैयारियां पुरी हो गयी हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए बनारस से 8 विद्धान पंडित दीपक पुरोहित के नेतृत्व में आ रहे हैं। रोजाना होने वाले कार्यक्रम के तहत प्रमुख रूप से कलश यात्रा, दादी जी का मंगलपाठ, चुनड़ी उत्सव, भव्य शोभा यात्रा, नगर भ्रमण, हनुमान चालीसा, देव दिवाली उत्सव, श्याम बाबा एवं सलासार बालाजी के भजनों का कार्यक्रम शामिल हैं।
READ MORE :Jamshedpur News :शोभायात्रा में साथ चलना ही गुरु के विचारों के साथ चलना है” – हरविंदर सिंह जमशेदपुरी
मगल पाठ एवं भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए आमंत्रित कलाकार सूरत से सुरभि बिरूजका, आगरा से संगीता अग्रवाल, कोलकाता से विवेक शर्मा तथा गुप्त काशी-सोनभद्र से संजीव शर्मा आ रहे हैं।

