Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल का 25वां महान कीर्तन दरबार 30 व 31 को, दूसरी बार संगत को निहाल करने आएंगे पंथ प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी मान सिंह जी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल का 25वां महान कीर्तन दरबार 30 व 31 को, दूसरी बार संगत को निहाल करने आएंगे पंथ प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी मान सिंह जी

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.
जमशेदपुर की संगत खासकर युवा पीढ़ी को पश्चिमी सभ्यता से दूर रखने के उद्देश्य से साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल द्वारा 30 व 31 दिसंबर को आयोजित होने वाले महान कीर्तन समागम की तैयारियां इस साल भी अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में जोर शोर से चल रही हैं. इस साल समागम का 25वां साल होगा. वहीं, जमशेदपुर की संगत को निहाल करने के लिए श्री दरबार साहेब, अमृतसर के कथावाचक सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह जी दूसरी बार समागम में पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर संगत में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है. इसके अलावा भाई गुरकिरत सिंह जी हजूरी कीर्तनी जत्था श्री दरबार साहेब अमृतसर और भाई साहेब भाई कमलजीत सिंह हजूरी कीर्तनी जत्था श्री दरबार साहेब अमृतसर भी समागम में चार चांद लगायेंगे. मसलन संगत को गुरवाणी कीर्तन से निहाल करेंगे. इस समागम में साकची गुरुद्वारा के हजूरी कीर्तनी भाई संदीप सिंह जवद्दी एवं उभरते रागी गुरदीप सिंह निक्कू भी संगत को गुरु जस से जोड़ेंगे.

शोभा यात्रा के साथ होगा कीर्तन दरबार का आगाज

इस बाबत शनिवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु नानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि 30 दिसंबर दिन के 10 बजे शोभा यात्रा के साथ कीर्तन दरबार का आगाज होगा. उन्होंने संगत को शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील भी की.

दोनों दिन बंटेगा गुरु का अटूट लंगर

प्रधान मंटू ने बताया कि 30 व 31 दिसंबर दो दिन चार दीवान सुबह और शाम सजेंगे. दोनों दिन दोपहर में संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर तैयार किया जाएगा, जो कि गुरुद्वारा साहेब के लंगर हॉल में वितरित किया जाएगा. इसके अलावा शाम के दीवान में भी खाद्य पदार्थों के विभिन्न स्टॉल संगत के लिए कई संस्थाएं लगा रही हैं. उन्होंने इसके लिए उन संस्थाओं खासकर साकची गुरुद्वारा कमेटी का सहयोग के लिए आभार जताया.

31 दिसंबर की रात होगी आकर्षक पुष्पवर्षा
मंटू ने बताया कि 31 दिसंबर की रात का समागम हर साल की तरह खास होगा. इस दौरान नए साल में वाहेगुरु का सिमरन करते हुए संगत नए साल में प्रवेश करेगी. वहीं, श्री गुरुग्रंथ साहेब पर पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र होगी. मंटू ने आने वाली संगत खासकर युवाओं से यह अपील की है कि वह आतिशबाजी से परहेज करेंगे. मालूम हो कि इस समागम को लेकर हरविंदर सिंह मंटू यह बड़ी घोषणा कर चुके हैं कि अगले साल से यह कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के हाथ होगी.

प्रेस कांफ्रेंस में ये थे उपस्थित
प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, हरदयाल सिंह, महासचिव श्याम सिंह भाटिया, सतबीर सिंह गोलडू, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह गंभीर, महेंद्र सिंह पहलवान, नरेन्द्र सिंह निंदी, सुखविंदर सिंह (सोनारी), दलबीर सिंह, जितेंद्र सिंह शालू, सुखविंदर सिंह साब्बी, वजीर सिंह, अमरीक सिंह मीका, रजवंत सिंह राणा, प्रीतपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, तरणप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, प्रेस प्रवक्ता चरणजीत सिंह आदि.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, पुलिस ने नकद और मोबाइल के साथ रंगे हाथों दबोचा

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आजादी के 80 साल बाद चमकेगा पोटका का खैरबनी और बाकड़ाकोचा गांव, विधायक संजीव सरदार ने किया बिजली कार्य का शिलान्यास

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.