
जमशेदपुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के पारीख सभागार में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के स्वागत संबोधन से हुई।

सेवा, सुशासन और अंत्योदय के 12 वर्ष: सतीश चंद्र दुबे
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की शासन व्यवस्था की सोच और कार्यशैली को बदल दिया है। सेवा, सुशासन और अंत्योदय को केंद्र में रखकर विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन आज देश के कोने-कोने में दिखाई दे रहे हैं। मजबूत अर्थव्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्रांति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनभागीदारी से “विकसित भारत @2047” का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS :NEWS: रेलवे क्रॉसिंग पर शॉर्टकट पड़ सकता है भारी, सिविल डिफेंस टीम ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक,अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर खास पहल
जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी\
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास का नया संचार किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, मुद्रा लोन और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा गया है। इससे देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा में लाकर विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार की जा रही है।
झारखंड की प्रगति के लिए केंद्र-राज्य समन्वय जरूरी
झारखंड के संदर्भ में सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राज्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन राज्य सरकार की इच्छाशक्ति और समन्वय की कमी के कारण कई खदानें बंद पड़ी हैं। यदि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करे तो झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर नमन परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
महिला सशक्तिकरण और विकास का नया अध्याय
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता और किसान कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को धरातल पर उतारा है। बेटी की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पिछले 12 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव सिंह ने किया। इस दौरान आभा महतो, मेनका सरदार, अमरप्रीत सिंह काले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


