
जमशेदपुर। श्री शाकंभरी माता का 11वां वार्षिक महोत्सव सह मंगलपाठ का भव्य आयोजन 13 जनवरी 2025 सोमवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में होने जा रहा हैं। इसकी तैयारियां जोर-शोर सेे चल रही हैं। इसका आयोजन श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्धारा किया जायेगा। इस संबंध में गुरूवार को संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगलपाठ का कूपन का वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। मंगलपाठ का कूपन 7717780276, 700827745, 8102738999, 9341424569, 834072797, 7004495243, 9102226494, 83402226494, 8789965519, 7979015760 नंबर पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में संस्था की सभी महिलाएं लगी हुई हैं।


