
जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित 10th Mile Stone होटल गोलीकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करने और मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम के 26 सदस्यों को सम्मानित किया गया। त्वरित एवं प्रभावी अनुसंधान के लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर और पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां ने संयुक्त रूप से सभी 26 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :डायल-112 सेवा का शानदार प्रदर्शन, अगस्त माह में मिली 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा
डीआईजी ने अनुसंधान के पहलुओं की दी जानकारी
सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी ने मामले के अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस टीम को जानकारी दी। उन्होंने साक्ष्य संकलन, संपत्ति आकलन और अपराधियों से संबंधित तथ्यों को अनुसंधान में शामिल करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस टीम के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की गई।
24 अगस्त को हुई थी निखार सबलोक की हत्या
बता दें कि 24 अगस्त की दोपहर 33 वर्षीय होटल व्यवसायी सह रियल एस्टेट कारोबारी निखार सबलोक अपने दोस्तों के साथ चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित कांदरबेड़ा के 10th Mile Stone होटल में जमीन से जुड़े सौदे को अंतिम रूप देने पहुंचे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
गोली लगने से निखार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल टाटा मेन अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ
जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
हत्याकांड के बाद सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी छापेमारी की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में कथित साजिशकर्ता अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार किया।


