Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में सड़क पर ‘आपत्तिजनक वस्तु’ मिलने से फैली सनसनी, CCTV से सामने आया सच; पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में सड़क पर ‘आपत्तिजनक वस्तु’ मिलने से फैली सनसनी, CCTV से सामने आया सच; पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

19 अक्टूबर की शाम सूचना मिलते ही सिटी SP और ASP पहुंचे मौके पर; जांच में कचरा निस्तारण स्थल से आवारा कुत्तों द्वारा वस्तु सड़क पर लाए जाने की बात सामने आई, स्थिति शांतिपूर्ण
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के बीच जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार, 19 अक्टूबर 2026 की शाम सड़क पर एक ‘आपत्तिजनक वस्तु’ मिलने की सूचना से कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) और सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामले की वास्तविक स्थिति सामने आई।

READ MORE :CHANDIL NEWS: कूरियर बॉय निकला 24 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड! चांडिल के आभूषण कारोबारी के घर हुई लूट का खुलासा, 7 गिरफ्तार

CCTV फुटेज की जांच में सामने आई असलियत

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 19 अक्टूबर को शाम करीब 4:10 बजे मिली थी। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित वस्तु को किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर सड़क पर नहीं रखा गया था।पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आवारा कुत्ते पास स्थित एक कचरा निस्तारण स्थल से उक्त वस्तु को घसीटकर सड़क पर ले आए थे।

सिदगोड़ा थाने में स्टेशन डायरी में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सिदगोड़ा थाना प्रभारी की ओर से घटना के संबंध में थाना दैनिकी (स्टेशन डायरी) में भी विधिवत प्रविष्टि दर्ज की गई है।वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पुलिस की तत्परता से स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया और इलाके में शांति बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी शेयर न करने की अपील

जमशेदपुर पुलिस ने नागरिकों से इस घटना को लेकर किसी तरह की अफवाह या अपुष्ट सूचना पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विशेष रूप से दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस ने लोगों से भ्रामक सूचनाओं को आगे नहीं बढ़ाने और किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टिकिए बिना उसे सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने को कहा है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले ग्रामीण SP शुभम खंडेलवाल ने डिमना लेक घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील

जमशेदपुर पुलिस ने शहरवासियों से दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।पुलिस की ओर से शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और अफवाहों से बचने को कहा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

CHANDIL NEWS: कूरियर बॉय निकला 24 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड! चांडिल के आभूषण कारोबारी के घर हुई लूट का खुलासा, 7 गिरफ्तार

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :XLRI Hosts Manakriti 3.0 on Translating Agentic AI into Measurable Business Outcomes

October 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब, भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.