Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव पहुंचाएगी कांग्रेस, एक नवंबर को दिल्ली महारैली में जुटेंगे कार्यकर्ता
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव पहुंचाएगी कांग्रेस, एक नवंबर को दिल्ली महारैली में जुटेंगे कार्यकर्ता

बिष्टुपुर के तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की बैठक, AICC पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से किया दिल्ली चलने का आह्वान
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 24, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को पूर्वी सिंहभूम जिले के गांव-गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

शनिवार को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: छठ पूजा से पहले सोनारी और मानगो की गलियां होंगी रोशन, सरयू राय के निर्देश पर लगीं 25 लाइटें

मताधिकार की रक्षा के लिए जनआंदोलन जरूरी: राजेश तिवारी

बैठक को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाना और मतदाताओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में पूर्वी सिंहभूम जिले की मजबूत भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए जिला, प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभानी होगी।

गांवों और हाट-बाजारों में चौपाल लगाएगी कांग्रेस

जिला प्रभारी शशि भूषण राय ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत चौपाल और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यकर्ता घरों से निकलकर जनता से संवाद करें: प्रदीप बालमुचू

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब जमीनी स्तर पर सक्रिय होने की जरूरत है। गांवों, हाट-बाजारों और पंचायतों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को तथ्यों के आधार पर जनता के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।

बालमुचू ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायत कमेटी से लेकर जिला स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

READ MORE :RAILWAY NEWS: झारखंड-बिहार-बंगाल की 50 से अधिक ट्रेन सेवाएं रद्द, टाटा-बिलासपुर और साउथ बिहार प्रभावित

प्रखंड और मंडल अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और प्रखंड प्रभारियों से आपसी समन्वय बनाकर अभियान चलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर समयबद्ध तरीके से उन्हें लागू किया जाए। अभियान को केवल दिल्ली की महारैली तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पंचायत और गांव स्तर पर लगातार जनसंपर्क किया जाएगा।

बैठक में शामिल हुए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता

बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, खगेनचंद्र महतो, केके शुक्ला, अवधेश कुमार सिंह, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, राजकिशोर यादव, अंसार खान, अरुण कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काके, कौशल प्रधान, रईस रिजवी छब्बन, विजय यादव, मनोज उपाध्याय और पवन कुमार बबलू उपस्थित थे।

इसके अलावा सेवादल चेयरमैन राजा सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, आशीष ठाकुर, विजय पांडे, बबुआ झा, राजेश कुमार, रंजन सिंह, राज नारायण यादव, देवाशीष घोष, संजय कुमार, प्रितपाल सिंह, किशन लाल महतो, सुधीर टुडू, बलराम महतो, रंजीत झा, संजय तिवारी, अजय मिश्रा, फैयाज आलम अंसारी, सुल्तान अहमद, सूरज मुंडा, शिवनाथ मार्डी, लक्ष्मण चंद्र बाग, राजू वर्मा, शिल्पी चक्रवर्ती और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय करने और दिल्ली महारैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :​टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल: RRR सेंटर के जरिए पुरानी वस्तुओं को मिल रहा नया जीवन

October 24, 2026

Jamshedpur News :SACRED HEART CONVENT SCHOOL, JAMSHEDPUR, RANKED 9TH IN INDIA

October 24, 2026

Jamshedpur news :Tata Steel Foundation Empowers Youth to Pursue Careers in Uniformed Services

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.