Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :विधायक सरयू राय के नेतृत्व में 6 सितंबर को होगा ‘फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार’, तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति करेंगे शिरकत
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :विधायक सरयू राय के नेतृत्व में 6 सितंबर को होगा ‘फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार’, तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति करेंगे शिरकत

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 5, 2026Updated:September 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर साफ किया है कि 6 सितंबर को होने वाले सेमिनार में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में कमियों के बारे में न सिर्फ चर्चा होगी बल्कि उन कमियों को समझकर सरकार से उनके समाधान की दिशा में कार्य करने का आग्रह भी किया जाएगा। उन्होंने इस सेमिनार को ‘फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार’ बताया है।

यहां संवाददाताओं से चर्चा में सरयू राय ने कहा कि इस सेमिनार का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सेमिनार में हाल ही में रांची में आंदोलनरत कुछ छात्रों को बुलाया गया है। उन्हें सेमिनार में इस आशय की जानकारी देने के लिए बुलाया गया है कि उनमें पनपे असंतोष का कारण क्या था और किन कारणों से उन्हें आंदोलन में जाने के लिए विवश होना पड़ा? इसके लिए जिम्मेदार व्यवस्था में व्याप्त कमियों के विषय में उनसे जानकारी प्राप्त की जाएगी।

सरयू राय ने कहा कि इस सेमिनार में तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हो रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा और झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह सेमिनार में शामिल होंगे।

श्री राय ने कहा कि सेमिनार में शिक्षकों की स्थिति पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ विडंबना है कि ये सरकारी कर्मी होने के नाते विगत 3 माह से एसआईआर के कार्य में ही लगे हुए हैं। सरकारी कार्य में लगे रहने के कारण इन शिक्षकों का विद्यार्थियों से तारतम्य न के बराबर रह गया है। शिक्षकों को अपने विषय की भरपूर जानकारी है, ये योग्य भी हैं लेकिन वो पढ़ा नहीं रहे हैं। शिक्षकों को कभी जिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्त पर रख लिया जाता है तो कभी जेएनएसी में, कभी कहीं तो कभी कहीं। इससे शिक्षा का जबरदस्त नुकसान हो रहा है। हम लोग इस कार्यशैली में, इस व्यवस्था में परिवर्तन के हिमायती हैं। इसीलिए यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

श्री राय ने बताया कि 6 सितंबर की सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीकरण का काम होगा। इसके बाद उद्घाटन सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र सुबह 11.15 से 12.30 तक चलेगा जो प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए होगा। इसके बाद द्वितीय सत्र दोपहर 12.30 से 2 बजे तक चलेगा। यह सत्र उच्च शिक्षा व छात्र-युवा असंतोष से संबंधित होगा। इसके बाद भोजनावकाश होगा। भोजनावकाश के बाद तीसरे सत्र में शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। सभी को सहभागिता का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। श्री राय ने बताया कि सभी विद्यालयों को आमंत्रण भेजा गया है।

6 सितंबर को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेमिनार में एक चीज खास होगीः तीन-तीन कुलपतियों का सेमिनार में शामिल होना, मंच शेयर करना। जानकार बताते हैं कि जमशेदपुर के इतिहास में एक मंच पर अब तक तीन-तीन कुलपतियों को नहीं देखा गया है!

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :रंगरेटा महासभा के नेतृत्व में 400 श्रद्धालुओं का जत्था नांदेड़ साहिब पहुंचा, बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश दिहाड़े में हुए शामिल

September 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :टेल्को श्रीराममंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, लोकगायकों के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

September 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:एक्सएलआरआई में दो दिवसीय ‘जर्नल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़’ प्रकाशन कार्यशाला का हुआ समापन

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.