Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :दिव्यांग लेखक मृत्युंजय पोद्दार बने मिसाल, पुस्तक मेला में खींचा सबका ध्यान ,दिव्यांगता नहीं लोन चुकाने का संघर्ष देखिए
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :दिव्यांग लेखक मृत्युंजय पोद्दार बने मिसाल, पुस्तक मेला में खींचा सबका ध्यान ,दिव्यांगता नहीं लोन चुकाने का संघर्ष देखिए

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 29, 2026Updated:November 29, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

Anni Amrita

जमशेदपुर.

जमशेदपुर पुस्तक मेला 2026 में सबसे ज्यादा अगर किसी ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया तो वह दिव्यांग लेखक मृत्युंजय पोद्दार हैं, जो किसी स्टाॅल में नहीं बल्कि जमीन पर बैठकर अपनी पुस्तकें बेचते नजर आए. वे सड़क के किनारे बैठकर पुस्तक बेचने को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया में वायरल हैं. साकची व बिष्टुपुर में उन्हें सड़क पर पुस्तक बेचते काफी संख्या में मीडियाकर्मी और सोशल मीडिया इन्फुलेएंसर शूट कर चुके हैं. रवीन्द्र भवन के प्रांगण में चल रहे पुस्तक मेले 2026 में अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आने वाले मृत्युंजय पोद्दार ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :आपदा प्रबंधन योजनाओं में ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी की उठी मांग, जमशेदपुर में 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने की चर्चा

लोन चुकाने और मैसेज देने के लिए खुद बेच रहे अपनी पुस्तकें, किरदार के जरिए देते हैं मैसेज

मृत्युंजय पोद्दार एक दिव्यांग लेखक हैं, लेकिन वे मानते हैं कि दिव्यांगता उनकी एक शारीरिक अवस्था है. उनकी पहचान उनके लेखक होने से है. वे अब तक 8 किताबें लिख चुके हैं. उनकी चर्चित कृतियाँ हैं–हर चेहरे पर होता है एक नकाब, मां, लव रेवोल्यूशन, महिमा की महिमा और क्वीन ऑफ नाइट-मिस्ट्रीयस हाॅस्पीटल. लिखना उनका ‘पैशन’ है और वे इसी के माध्यम से लोगों तक अपना मैसेज पहुंचा रहे हैं. उनकी पुस्तकें मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण हैं. उन्होंने बताया चाइल्ड स्टोरी से उन्होंने लेखन की शुरुआत की.

दरअसल उनके परिवार के लोग उनकी बातें या विचार न तो समझते थे और न सुनना चाहते थे. ऐसे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए उन्होंने कहानी को माध्यम चुना. वे किरदारों को जरिए अपने विचार साझा करने लगे. गुड पैरेंटिंग पर आधारित उनकी पुस्तक ‘मां’ काफी ज्ञानवर्द्धक है. इसमें बताया गया है कि किस तरह बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए और उनकी बातें सुननी चाहिए.

मृत्युंजय के लिए लेखन की यह राह आसान नहीं रही है. अपनी किताबें छपवाने के लिए उन्होंने लोन लिया. अब उस लोन को चुकाने के लिए वे खुद इस प्रकार सड़क किनारे जमीन पर अपनी पुस्तकें लेकर बेचने बैठ जाते हैं. रवीन्द्र भवन परिसर में लगे ‘जमशेदपुर पुस्तक मेला 2026’ में भी उन्होंने यही तरीका अपनाया जिसका असर भी दिखा. काफी संख्या में लोग आकर उनसे मिल रहे हैं और उनके संघर्ष की कहानी सुन रहे हैं.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

1 लाख 40 हजार बचा है लोन चुकाना

मृत्युंजय पोद्दार ने बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बताया कि उनकी कुछ किताबें काल्पनिक हैं तो कुछ किताबों में वास्तविक संघर्षों की झलक मिलेगी. लोन की वजह से उन पर केस भी चल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वे लोन की माफी नहीं चाहते बल्कि पुस्तकें बेचकर अपना विचार फैलाने के साथ-साथ लोन भी चुकाना चाहते हैं. परिजन समेत कई लोग उनके इस तरीके से सहमत नहीं हैं, लेकिन मृत्युंजय को उसकी परवाह नहीं है. उन्हें अपना स्वाभिमान प्यारा है. उन्हें दिसंबर 2026 तक की मोहलत मिली है, जिसमें उन्हें 1लाख 40 हजार चुकाना है. वे चाहते हैं कि उन्हें कुछ और मोहलत मिल जाए.

सरायकेला के रहनेवाले हैं मृत्युंजय पोद्दार, जमशेदपुर में आश्रय गृह है उनका आसरा

मूल रुप से सरायकेला के रहनेवाले मृत्युंजय जमशेदपुर न्यू कोर्ट परिसर के पास स्थित आश्रय गृह में रहते हैं. वहां उनके संघर्ष के साथी हरि कर्मकार हैं, जो आवाजाही से लेकर हर चीज में उनकी मदद करते हैं.

सिर्फ रील्स न बनाएं, पुस्तक खरीदें

आदित्यपुर से पुस्तक मेले के भ्रमण के लिए पहुंची अंजनी कुमारी ने मृत्युंजय पोद्दार के संघर्ष की कहानी सुनते ही बगैर समय गंवाए उनकी किताब ‘हर चेहरे पर होता है एक नकाब’ झट से खरीद ली. अंजनी ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि ज्यादातर लोग रील्स बना रहे हैं, लेकिन किताब नहीं खरीद रहे हैं. उन्होंने कहा कि शहर के लोग चाहें तो वे मृत्युंजय की किताबें खरीदकर लोन चुकाने में मदद कर सकते हैं. वहीं मृत्युंजय पोद्दार ने भी लोगों से अपील की है कि वे या तो उनके पास आकर साकची डायमंड के पास पुस्तकें खरीदें, जहां वे शाम पांच बजे से रात दस/साढे दस बजे तक बैठते हैं या फिर वे अमेजन या फ्लिपकार्ड से भी खरीद सकते हैं.

JLF 2. में मिलेगा विशेष सम्मान

मृत्युंजय पोद्दार एक मिसाल बन चुके हैं. मशहूर लेखक संदीप मुरारका के नेतृत्व में दिसंबर में जमशेदपुर में होनेवाले जमशेदपुर लिटरेचर फेस्ट 2 में दूसरे लेखकों के साथ ही मृत्युंजय पोद्दार को भी सम्मानित किया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :आपदा प्रबंधन योजनाओं में ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी की उठी मांग, जमशेदपुर में 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने की चर्चा

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सीएफई में शॉर्ट्स 2026 फिल्म महोत्सव शुरू, रविवार को 9 फिल्में

November 29, 2026

Jamshedpur News :बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह और खेल भावना के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

November 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.