
जमशेदपुर.
टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील UISL) ने जिम्मेदार उपभोग और कचरा कम करने के लिए RRR सिद्धांत पर निम्नलिखित पहल शुरू की है–
READ MORE :Jamshedpur News :टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल: RRR सेंटर के जरिए पुरानी वस्तुओं को मिल रहा नया जीवन
Reduce (कम करें): कचरे के उत्पादन को कम करना.
Reuse (पुनः उपयोग करें): पुरानी वस्तुओं को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल में लाना.
Recycle (पुनर्चक्रण करें): अनुपयोगी वस्तुओं को नया रूप देकर काम लायक बनाना.
इसके साथ ही यह पहल ‘पुनर्स्थापित करें’ और ‘पुनः जुड़ें’ के विचार को भी बढ़ावा देती है.
‘RELIFE’ पहल क्या है?
टाटा स्टील UISL ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के पास बने RRR (Reduce, Reuse & Recycle) सेंटर में ‘RELIFE – आपकी अनुपयोगी वस्तुओं को नया जीवन’ पहल शुरू की है. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देना है.
किन वस्तुओं का कर सकते हैं दान?
नागरिक अपने घरों में रखी पुरानी लेकिन इस्तेमाल योग्य इन वस्तुओं को इस सेंटर में दान कर सकते हैं–
-कपड़े और जूते-चप्पल
-किताबें और खिलौने
-साइकिल, बैग और अन्य घरेलू वस्तुएं
दान की गई वस्तुओं का कैसे होगा उपयोग?
सफाई और मरम्मत- दान की गई वस्तुओं की धुलाई और मरम्मत की जाएगी. इसके बाद केवल मरम्मत की मामूली लागत पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा. वस्तुओं को अत्यंत कम कीमत पर सेंटर में बेचा जाएगा जिससे होने वाली आमदनी को RRR सेंटर के संचालन और रखरखाव पर खर्च किया जाएगा.
सफाई मित्रों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता- इस पहल की शुरुआत टाटा स्टील UISL के सफाई मित्रों से होगी. आगे चलकर इसका विस्तार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जाएगा.
सामुदायिक पुस्तकालय (Community Library)- एकत्रित पुस्तकों से एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जहाँ नागरिक नाममात्र की रिफंडेबल (वापसी योग्य) सुरक्षा राशि जमा करके निःशुल्क पुस्तकें पढ़ सकेंगे.
NGO के जरिए पुनर्चक्रण (Recycling)- जो कपड़े दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं होंगे, उन्हें NGO की मदद से दरी, कालीन, बेडशीट और जूते जैसे उपयोगी सामानों में बदला जाएगा.
कंपनी की अपील
टाटा स्टील UISL ने जमशेदपुर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की अनुपयोगी लेकिन काम आने लायक वस्तुओं को RRR सेंटर में दान करें और इस पर्यावरण अनुकूल व सामाजिक पहल का हिस्सा बनें.


