Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :कदमा-सोनारी की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, 150 में महज 104 सफाईकर्मियों के हस्ताक्षर!
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :कदमा-सोनारी की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, 150 में महज 104 सफाईकर्मियों के हस्ताक्षर!

नालियों की सफाई के लिए दोनों इलाकों में सिर्फ 14 कर्मचारी
BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 5, 2026Updated:November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

-कचरा ढुलाई के लिए एक-एक ट्रैक्टर
-छह नए टोटो डिपो में खड़े, कपड़े सुखाने के आ रहे काम

जमशेदपुर। दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व सिर पर हैं, लेकिन जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के कदमा और सोनारी इलाके में सफाई व्यवस्था की बदहाली चिंताजनक है। दोनों क्षेत्रों में 150 सफाईकर्मी आवंटित हैं, लेकिन बुधवार को उपस्थिति रजिस्टर में महज 104 के हस्ताक्षर मिले। नालियों की सफाई के लिए सिर्फ 14 कर्मचारी उपलब्ध हैं। कचरा ढुलाई के लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक-एक ट्रैक्टर है, जबकि सफाई के लिए उपलब्ध कराए गए छह नए टोटो कदमा डिपो में खड़े होकर कपड़े सुखाने के काम आ रहे हैं।
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर एनडीए कार्यकर्ताओं और जनसुविधा प्रतिनिधियों की टीम ने बुधवार को कदमा और सोनारी स्थित जेएनएसी के सफाई डिपो का निरीक्षण किया। जांच में सोनारी में आवंटित 60 सफाईकर्मियों में केवल 42 और कदमा में 90 में से महज 62 के हस्ताक्षर मिले। टीम के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से दोनों क्षेत्रों में आवंटित मानव बल के अनुपात में 60 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बताए बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके

उपलब्ध कर्मचारियों में कदमा में 30 महिलाएं सड़क सफाई में, 18 डोर-टू-डोर कचरा संग्रह में, चार ट्रैक्टर और दो छोटा हाथी के साथ तैनात हैं। नालियों की सफाई के लिए महज आठ कर्मचारी बचते हैं। सोनारी में 16 महिलाएं सड़क सफाई, 14 कर्मचारी डोर-टू-डोर कचरा संग्रह, चार ट्रैक्टर और दो छोटा हाथी के साथ लगाए गए हैं। यहां नालियों की सफाई का जिम्मा केवल छह कर्मचारियों पर है।
कचरा ढुलाई के लिए दोनों क्षेत्रों में एक-एक ट्रैक्टर है, जो प्रतिदिन केवल एक चक्कर लगाता है। सुपरवाइजर के अनुसार, ठेकेदार एक ट्रिप के डीजल का ही भुगतान करता है। निरीक्षण में सफाईकर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों का अभाव भी मिला।
हैरानी की बात यह रही कि दोनों क्षेत्रों के सिटी मैनेजर टेंडर के तहत आवंटित मानव बल की वास्तविक संख्या नहीं बता सके। निरीक्षण टीम को बताया गया कि सफाईकर्मी सुबह नौ बजे आते हैं और दोपहर एक बजे तक उन्हें छुट्टी दे दी जाती है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा अस्पताल में 500-स्लाइस तकनीक वाला अत्याधुनिक CT स्कैनर शुरू, रेडिएशन डोज में 82% तक कमी की सुविधा

टीम ने बताया कि दीपावली और छठ के लिए भी कोई विशेष सफाई योजना तैयार नहीं की गई है। निरीक्षण की जानकारी विधायक सरयू राय को दी गई। जनसुविधा प्रतिनिधियों और एनडीए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि पर्वों से पहले समुचित सफाई नहीं हुई तो पूजा के बाद कदमा और सोनारी का कचरा उठाकर जेएनएसी कार्यालय में फेंका जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जेएनएसी प्रशासन की होगी।
निरीक्षण टीम में जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह, तारक मुखर्जी, चुन्नू भूमिज, भीम सिंह, शेषनाथ पाठक, राकेश सिंह, विनोद सिंह, उषा यादव, केपी सिंह, अजीत कुमार, संजीव सिंह, अजय कुमार, कुंअर अतुल सिंह, बलराम धीवर, शंकर रॉय, रंजीत प्रसाद और रंजीत आईच सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Saraikela Kharsawan News :त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग सख्त, गम्हरिया में होटलों व बेकरी पर छापेमारी, लिए गए सैंपल

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बताए बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मेहरबाई टाटा अस्पताल में 500-स्लाइस तकनीक वाला अत्याधुनिक CT स्कैनर शुरू, रेडिएशन डोज में 82% तक कमी की सुविधा

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.