
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बेलाजुड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) में निराश्रित बुजुर्ग नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय पहल की शुरुआत हुई है। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के भगीरथी प्रयास से बुजुर्गों का घर, अपनत्व का संसार “करुणा” जेरियट्रिक केयर एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया।


यह केयर सेंटर ‘हेल्पिंग हैंड्स’ संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेसहारा बुजुर्गों को एक सुरक्षित और पारिवारिक माहौल प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :डिमना लेक हादसा,पानी में डूबे MGM के 2 जूनियर डॉक्टर
बुजुर्गों को मिलेगा आत्मीय वातावरण
उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा, “हेल्पिंग हैंड्स संस्था की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। इस केंद्र के माध्यम से सभी निराश्रित बुजुर्गों को आवास, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और आत्मीय वातावरण के साथ एक सम्मानपूर्ण जीवन मिलेगा।”
वहीं, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने इस पहल को बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा और उनके बेहतर जीवन की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे:
डॉ. रंजीत कुमार पांडा (जिला आरसीएच पदाधिकारी)
डॉ. मृत्युंजय धावड़िया (जिला कुष्ठ निवारण सह मलेरिया पदाधिकारी)
डॉ. मोईज अख्तर अंसारी (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी जुगसलाई)
संजीव चौधरी (टाटा वर्कर्स यूनियन)
प्रणव भट्टाचार्य (रीजनल मैनेजर, आईडीबीआई)
पूर्वी घोष (सामाजिक कार्यकर्ता)
प्रवीण श्रीवास्तव (संस्थापक, हेल्पिंग हैंड्स) और ट्रस्टी अरविंद कुमार
इनके अलावा, जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, हेल्पिंग हैंड्स के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद थे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का हल्ला बोल, 27 जुलाई को बड़े धरना-प्रदर्शन की तैयारी
भावुक हुए बुजुर्ग: ‘करुणा’ आश्रम में घर जैसा पारिवारिक माहौल और अपनत्व पाकर वहाँ मौजूद सभी बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। सभी ने इस नेक कार्य के लिए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और हेल्पिंग हैंड्स संस्थान का हृदय से आभार व्यक्त किया।



