
JAMSHEDPUR
नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ इंडिया @ 75 ” के अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन/दौड़ का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री राज कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में को-ऑपरेटिव कॉलेज के एच.ओ.डी राजू ओझा, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती पुष्प
लता सोय, साईं स्मार्ट स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता राव, कोल्हान विश्विद्यालय के एन.एस.एस. के को-ऑर्डिनेटर श्री दारा सिंह, करीम सिटी कॉलेज केप्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ एवं एन.एस.एस. के अन्य को-ओर्डीनेटर शामिल हुए ।
फिट इंडिया फ्रीडम रन /दौड़ कोविड -19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रातः 9:00 बजे मोदी पार्क, बिष्टुपुर(जमशेदपुर) से अतिथियों द्वारा संयुक्तरूप से लगभग 100 युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवानाकिया गया । फ्रीडम रन मोदी पार्क से आरंभ होकर बेलडीह चर्च होते हुए जेआरडी टाटा के समीप समाप्त हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री राज कुमार सिंह ने बताया के हमें अपने दैनिक जीवन में किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियां अपनाने चाहिए एवं उन्ही गतिविधियों को रोज़ कम से कम एक घंटे देकर शारीरिक रोग –प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है । साथ ही उनके द्वारा फिट इंडिया रन 2.0 की शपथ भी दिलाया गया । इस अवसर पर नेहरूयुवा केंद्र , पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी सुश्री अंजली कुमारी द्वारा बताया गया की देश के आजादी के 75 वर्ष होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । इस फ्रीडम रन का विषय जन भागीदारी से जन आंदोलन है । इसका उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में दौड़ एवं खेल जैसी फिटनेस गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें तनाव, चिंता व रोग से आजादी दिलाना है । इस फ्रीडम रन में नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, एन. एस.एस से जुड़े छात्र-छात्राएं एवं युवा मंडल के सदस्य सहित मौजूद रहे ।

