
जमशेदपुर – जुगसलाई के झामुमो विधायक मंगल कालिन्दी ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की कई बस्तियों का दौरा किया. जिसमें गोलपहाड़ी, मकदमपुर एवं कैरेज कालोनी आदि बस्तियां शामिल हैं. इस दौरान विधायक बस्तियों में व्याप्त मुलभूत समस्याओं से अवगत हुए. जिसमें मुख्य रुप से सड़क एंवं पेयजल की समस्या शामिल है. गोलपहाड़ी में लोगों ने विधायक को मेन रोड के अलावे मकदमपुर जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराया. इसी तरह कैरेज कालोनी में रेलवे की जमीन के अलावे सरकारी एवं टाटा लीज एरिया की जमीन में काफी बस्तियां बसी हैं. जहां लोग मुलभूत समस्यओं से लोग जूझ रहे हैं. इससे पहले कैरेज कालोनी पानी टंकी के पार विधायक एवं झामुमो नेताओं महावीर मुर्मू, देवजीत मुखर्जी, राजकुमार सिंह आदि का जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्वागत किया. इस दौरान काफी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद थे.

