JAMSHEDPUR
नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग की निदेशक की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की हाउसिंग उपसमिति की बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस बैठक के संयोजक एसबीआई बैंक थे। बैठक में SLBC ,प्रमुख बैंकों के राज्य प्रमुखों एवं राज्य के नगर निकायों के नगर आयुक्त एवं कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृह ऋण की समीक्षा निदेशक महोदया द्वारा किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माण किये जा रहे किफायती आवास परियोजनाओं के आवास आवंटित लाभुकों को गृह ऋण प्रदान करने एवं ऋण प्रक्रिया को और सरल बनाने हेतु निदेश दिया गया।
विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बिरसा नगर मे चल रहे आवास निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी दी गयी, साथ ही बागुन हातु किफायती आवास परियोजना मे लॉटरी के उपरांत कार्य शुरू नहीं होने से संबंधित जानकारी दी
