जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिला। शुक्रवार को झारखंड प्रदेश की द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक रांची शाखा के आतिथ्य में रांची के एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष रेनू दुधानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय अध्यक्षा शारदा लखोटिया मौजूद थी।
सत्र 2018-20 में कोरोना काल के कारण राष्ट्रीय अधिवेशन नहीं हो पाया था, उसकी भरपाई आज 13 अगस्त को वर्तमान सत्र की राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोटिया के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कारों के वितरण के साथ किया गया। जिसमें जमशेदपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार उस सत्र 2018-20 की शाखा अध्यक्ष विभा दुधानी को मिला। साथ ही प्रौढ़ शिक्षा केंद्र चलाने हेतु जमशेदपुर की मंजू मुसद्दी और बीना अग्रवाल को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। प्रभा पाड़िया को 15 शाखाओं के साथ तेलंगाना राज्य का गठन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बैठक में 2022-24 के लिए निर्वाचित झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल को भी सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान मिलने पर विभा दुधानी ने शाखा की वरिष्ठ जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खीरवाल एवं बीना अग्रवाल, मंजू मुसद्दी सहित शाखा की समस्त महिलाओं को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि उन्हीं लोगों के सहयोग से जमशेदपुर शाखा को यह पुरस्कार मिला मिला। झारखंड में कार्यरत सभी 54 शाखाओं की अध्यक्ष और सचिव बैठक में उपस्थित थी।
