
Jamshedpur
मानगो नगर निगम अंतर्गत तुरियाबेड़ा, गजाडीह, बालिगुमा बागान एरिया यें ऐसे क्षेत्र हैं जहां बिजली कनेक्शन उपभोक्ताओं को बांस के खंभे के सहारे दिया गया है उपभोक्ताओं ने बताया कि जब बांस के खंभे के सहारे बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा था तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि जल्द यहां सीमेंट का पोल लगा दिया जाएगा । लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद आज भी बिजली के तार बांस के सहारे दौड़ रहे हैं या कहना गलत नहीं होगा की तार नहीं मौत बांस के सहारे दौड़ रहे तो गलत नहीं होगा। हल्के हवा के झोंका चलने पर बांस टूट कर गिर जाते हैं कभी भी बड़ा घटना घट सकता है ।उपरोक्त तीनों इलाकों के लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को चार माह पूर्व बुलाकर अपनी इस जान पर पड़ी समस्या से अवगत कराया था । विकास सिंह ने मामले को गंभीरता से समझते हुए सारे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी साथ ही मीडिया एवं सोशल मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त महोदय को वीडियो क्लिप के प्रमाण के साथ मामले को बताया था कुछ ही देर के बाद बिजली विभाग के अधिकारी ने विकास सिंह को दूरभाष में बताया कि आपने उपायुक्त महोदय को मामले की जानकारी दी है उपायुक्त महोदय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को बांस का पोल हटाकर सीमेंट का पोल लगाने को कहा है साथ ही विकास सिंह के द्वारा दिया गया मैसेज भी उपायुक्त महोदय ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फॉरवर्ड किया था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द बांस का पोल हटाकर सीमेंट का पोल लगा दिया जाएगा । एक हफ्ता बीत जाने के बाद जब पोल नहीं लगाया गया । तो विकास सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से पोल लगाने का आग्रह करने लगे लेकिन अधिकारीगण टालमटोल करने लगे अधिकारियों ने कहा कि विभाग के पास पोल नहीं है कुछ समय बाद बताया कि अधीक्षण अभियंता पोल नहीं दे रहे हैं आप स्वयं बात कर लीजिए । अधीक्षण अभियंता को जब विकास सिंह ने फोन किया तो उन्होंने मामले की गंभीरता को नहीं समझा कि लोगों की जान इससे जा सकती है। कार्यपालक अभियंता बार-बार आश्वासन देते थे सहायक अभियंता ने दूरभाष में भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि हर हाल में 4/10 /2021 को पोल लगा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक पोल गाड़ने का कार्य नहीं हुआ। विकास सिंह ने बताया कि जिस मामले उपायुक्त ने संज्ञान लिया है विभाग के सारे अधिकारी इस मामले को जानते हैं मामला सीधा किसी के जीवन से जुड़ा हुआ है उसके बाद उसमें काम नहीं होना कहीं ना कहीं विभाग की मजबूरी है विभाग की मजबूरी को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने यह तय किया लोगों को सुरक्षित रखना है जान जोखिम में भी नहीं डालना है और विभाग पोल अभाव में नहीं लगा पा रही है इसलिए स्थानीय लोगों के साथ विकास सिंह हर चौक चौराहे में सीमेंट का पोल खरीदने के लिए भिक्षाटन का काम करेंगे । रविवार के दिन डिमना चौक में, मंगलवार के दिन चेक पोस्ट में, गुरुवार के दिन मानगो चौक में, शनिवार के दिन बड़ा हनुमान मंदिर दाईगुट्टू के समीप, रविवार को पारडीह चौक में भिक्षाटन का कार्यक्रम चलेगा । लोगों से लोगों की जान बचाने के लिए सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी । और सारे राशि को ले जाकर बिजली विभाग के आला अधिकारी के पास जमा किया जाएगा और उन से निवेदन किया जाएगा कि आपकी मजबूरी जो थी हम लोगों ने समाप्त कर दी अब आप हमारे पैसे से पोल खरीदें और हमारे जीवन को सुरक्षित कर दीजिए।


