
जमशेदपुर (मानगो): विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर मानगो नगर निगम की मेयर (महापौर) सुधा गुप्ता ने नगर निगम के सफाई मित्रों और कर्मचारियों के साथ विधिवत विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मेयर ने सफाई मित्रों के बीच भोग और प्रसाद का वितरण किया तथा उनके साथ बैठकर आत्मीय संवाद भी किया।
READ MORE :Bihar News : रेल यात्रियों को राहत, पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि 17 अक्टूबर तक बढ़ी
सफाई मित्र हैं स्वच्छता व्यवस्था के वास्तविक कर्मयोद्धा
इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम, सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि शहर जिन लोगों की कड़ी मेहनत और परिश्रम से प्रतिदिन स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहता है, उन सफाई मित्रों के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाना उनके लिए विशेष सम्मान और खुशी का विषय है।मेयर ने बताया कि सफाई मित्र नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी और वास्तविक कर्मयोद्धा हैं।मौसम की तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद ये कर्मचारी अहले सुबह से लेकर देर तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ कचरा संग्रहण में इनका अमूल्य योगदान है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :साकची अग्रसेन भवन में श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट का मासिक कीर्त्तन आयोजित
सुरक्षित कार्य वातावरण और सम्मान देना निगम की प्राथमिकता
मेयर ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ और सुंदर मानगो के निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना भर नहीं है, बल्कि सफाई मित्रों के लिए एक सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना भी है।सफाई कर्मियों की आवश्यकताओं और उनके कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।इसके साथ ही स्वच्छता को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नियमित नाली सफाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

