
JAMSHEDPUR


भालूबासा हरिजन बस्ती स्थित मुखी समाज द्वारा नुआखाई के शुभ अवसर पर माँ सम्बलेश्वरी का पूजन आयोजित हुआ। मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने माई सम्बलेश्वरी के
दरबार मे हाज़री लगाकर माथा टेके और विश्वकल्याण की कामना किया। इस दौरान मुखी समाज द्वारा श्री षाड़ंगी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी चंचल भाटिया, विजय सागर, कुलदीप मुखी, सरमेश सागर कुलदीप नाग सहित अन्य मौजूद रहें।

