
JAMSHEDPUR


जंगल बचाओ आन्दोलन के नायक रहे वीर शहीद साबुआ हाँसदा के शहादत दिवस पर केरुकोचा स्थित उनके मुर्ति पर श्रद्धान्जलि दिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल षाड़ंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहीद साबुआ हाँसदा को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धान्जलि दी गई।
श्रद्धान्जलि कार्यक्रम में कुणाल षाड़ंगी के साथ श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष श्री बाघराय मांडी, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गिरि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुभेन्दु पात्र, परेश मुण्डा, दीपक बारिक, दीपक गिरि, माताल मांडी, कुश गिरि, चिकु गोस्वामी, राहुल तिवारी, होपना सोरेन, चम्पी सोरेन, विश्वनाथ दास सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए ।

