JAMSHEDPUR
एसोसिएशन ऑफ पीपल एफेक्टेड बाई लेप्रोसी (APAL) के बोर्ड मेंबर जवाहर पासवान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षंडगी। उन्होंने बस्ती वासियों की समस्याओं को सुना और विभागीय पदाधिकारियों से बात कर समाधान का आग्रह किया।
बस्ती में रह रहे कुष्ठ रोगियों के लगातार अंतराल में होने वाले ड्रेसिंग का काम कोरोना काल में बंद पड़ा है जिससे रोगियों के घावों कि ड्रेसिंग नहीं हो पा रही है ज़िले के सिविल सर्जन डॉक्टर ए के लाल से टेलीफ़ोन पर बात कर शहर के सभी कुष्ठ रोगियों की बस्तियों में ड्रेसिंग का काम फिर से शुरू करवाने का आग्रह किया।
बस्ती के अंदर के नाले की सफ़ाई नहीं होने के कारण बस्ती के अंदर गंदगी का अंबार लगा है और कचड़े का पानी लोगों के घर में घुसा हुआ है जिससे महामारी के इस समय में वहाँ रह रहे लोगों में बीमारी फैलने की पूरी संभावना है। इस विषय पर कुणाल षडंगी ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार से बात की। कृष्ण कुमार ने कहा कि बहुत जल्द वहीं सफ़ाई अभियान चलाया जाएगा।
बस्ती में जुसको द्वारा बरसों पहले बनायी गई सड़क जर्जर हो चुकी है। कुणाल ने कैप्टन धनंजय मिश्रा से बात कर समस्या के समाधान का आग्रह किया।
इस बैठक में भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री चंचल भाटिया और युवा मोर्चा ज़िला मीडिया प्रभारी उपेंद्र गिरी भी उपस्थित रहे।
पार्वती घाट अंत्योदय आश्रम की समस्याओं के समाधान हेतु एसोसिएशन ऑफ पीपल एफेक्टेड बाई लेप्रोसी (APAL)के तत्वावधान में हुई बैठक।