
जमशेदपुर।


कोविड-19 के संभाव्य प्रसार के रोकथाम के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल/प्रतिष्ठानों के कर्मियों का कार्यपालक दण्डाधिकारी सविता टोपनो के नेतृत्व में कोविड जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल रमाडा में आयोजित जांच कैम्प में उक्त क्षेत्र के होटल/प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कुल 184 कर्मियों का जांच किया गया। रमाडा के 42, डोसा किंग के 06, अलकोर के 51, ब्लू डायमंड के 14, बिरयानी हाउस 10, मोती महल 21, डोसा प्लेनेट 07, नॉवेल्टी 12, बुलेवार्ड 05 , दासा प्रकाश 09 तथा अन्य प्रतिष्ठानों के 07 कर्मियों का जांच किया गया।

