
जमशेदपुर।


शहर के मानगो थाना अन्तर्गत वर्कर्स कॉलेज में मंगलवार की दोपहर छेड़खानी को लेकर छात्रो के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान करण नामक छात्र चाकू लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही कॉलेज में इस चाकू बाजी का विडियों भी खुब वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक चाकु लहराते हुए कॉलेज में करण के पीछे भागते दिख रहे है।साथ ही हमला करने के बाद वापस लौटते भी दिखाई दे रहे हैं। करण का कहना है की कॉलेज के बाहर कुछ मनचले लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे ।जिसका विरोध करने पर पहले तो मनचलों ने उसके साथ मार-पीट की. बचने के लिए करण क़ालेज परिसर में भागा तो खदेड़ कर उस पर चाकु से वार किया गया।
वही मारपीट की सुचना पुलिस कॉलेज पहुंची और मामले की जाच में जुट गई है।. मानगों पुलिस सीसीटीवी फुटेज साथ में ले गई जिसके जरिए युवकों की पहचान की जाएगी। इस सबंध में .थाना प्रभारी ने कहा कि कालेज के मारपीट की घटना सामने आई है। और पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होने कहा कि कि मामले में जो भी दोषी हो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के सबंध में घायल छात्र करण का कहना है की कॉलेज के बाहर मनचलो का जमावड़ा लगा हमेशा रहता है जोकॉलेज आने-जाने वाली लड़कियों के साथ खुलेआम छेड़खानी करते है। कई बार इसकी शिकायत मानगों थाने में की गई है. लेकिन जबतक पुलिस रहती है तब तक मनचले छेडखानी नहीं करते। लेकिन पुलिस के नही आने पर या कङी और जाने की स्थीती में मनचले खुलेआम छड़खानी और भद्दे कमेंट्स करने लगते है।. विरोध करने वालों को डराया और धमकाया के साथ साथ मारपीट भी की जाती है।.

