Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR खबर दोपहर: @2PM शहर के दस बड़ी खबर करने के लिए यहां करे click
Breaking News

JAMSHEDPUR खबर दोपहर: @2PM शहर के दस बड़ी खबर करने के लिए यहां करे click

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 2, 2021Updated:November 2, 2021No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

हमारे पेज में एक बार आपका स्वागत है। शहर  और  इसके आस पास क्षेत्रो की दस खबर के साथ एक बार फिर हम हाजिर है।लेकिन इसके लिए आपको  www.biharjharkhandnewsnetwork.com   को जरुर पढे।

1BJP नेता पर जानलेवा हमला, खासमहल अस्पताल में इलाजरत

जमशेदपुर।

मंगलवार की सुबह भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने राम सिंह मुंडा को  रॉड और डंडे से  मारपीट की है। इस मारपीट के कारण  राम सिंह मुंडा का बायां हाथ तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया है। वही उनका इलाज खासमहल स्थित सदर अस्पताल में चल रहा हैं।

इस सबंध में  राम सिंह मुंडा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सोपोडेरा स्थित अपने आवास से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने घोड़ाबांधा स्थित उनके आवाज़ जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई , जबतक वे कुछ समझ पाते तब तक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके शरीर में काफी चोटे आई हैं।

2. कदमा थाना क्षेत्र में चोरो का आतंक जारी,  शिव – हनुमान व शीतला मंदिर में स्थापित प्रतिमा से  सोने की आंखे भी निकाल ले गए चोर

जमशेदपुर।

पुलिस के सुरक्षा के लाख दावे के बावजूद शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंदिरों में चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर चोरो ने कदमा थाना  क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाने लगे है। ताजा मामला  कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर नंबर वन स्थित शिव हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने मंदिर के अंदर  दानपेटी में रखे रुपया चोरी कर ली। इसके अलावे  हनुमान मंदिर और शीतला माता की सोने  की आंख की चोरी कर ली ।   घटना की जानकारी सुबह के समय श्रद्धालुओं को लगने पर इसकी जानकारी कदमा पुलिस को दी गई। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3.petrol and diesel price in jamshedpur में पेट्रोल104.13  और डीजल103.75

जमशेदपुर।

मंगलवार  को  फिर  एक बार पेट्रोल की कीमत  में वृद्धि की गई है। ioc  से मिली जानकारी अनुसार पेट्रोल की  कीमत में 34 पैसा की बढोत्तरी की गई है। हालाकि  डीजल की कीमतों में कोई बढोत्तरी नही हुई है। इस तरह मंगलवार को  पेट्रोल की कीमत 104.13  रुपया प्रतिलीटर है जबकि डीजल की कीमत 103.75 रुपया प्रतिलीटर है।

4.धनतेरस और दिपावली को लेकर शहर का यातायात व्यवस्था

जमशेदपुर।

धनतेरस  और दिपावली को लेकर जिला प्रशासन ने आमलोगो को सड़को पर  किसी प्रकार की परेशानी न  हो उसे लेकर दिशा –निर्देश जारी किया है। उपायुक्त, एस एस पी और डीएसपी(यातायात) के हस्ताक्षरयुक्त एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें यातायात व्यवस्था की जानकारी दी गई है।

जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगा

  1. 2 नवबंर को अपरांहन तीन बजे से रात के ग्यारह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।
  2. तीन नवबंर अपहारन तीन बजे से रात के ग्यारह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।
  3. 4 नवबंर को प्रांत 6 बजे से लेकर 5 नवबंर के प्रात 6 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।

5 धनतेरस को लेकर बाजारों  में उमड़ी भीड़

जमशेदपुर। धनतेरस को लेकर आज शहर के बाजारो में भीड़ उमड़ चुकी है। जो देर रात रहने की संभावना है। वही इस दौरान अपराधिक घटना न हो उसे लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्थिती में दंण्डाधिकारी की व्यवस्था की है। तथा जगह जगह फोर्स की व्यवस्था की गई है।

6.अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी शामिल सह रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल

आज नई दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा से भेंट कर 84 के दंगों में 9 राज्यों में पीड़ित सिखों की न्यायिक जांच की नोटिस भेजने के लिए धन्यवाद दिया एवं झारखंड में बड़े पैमाने में हो रहे आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब हिंदू एवं अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों को प्रलोभन एवं चमत्कार के नाम से बड़े स्तर में सुनियोजित तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है जिसकी फोटोग्राफी एवं वीडियो सीडी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दी गई राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सारी बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि जल्द से जल्द हम इनकी जांच करवाएंगे और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे मिलने वाले में भाजयुमो महानगर जमशेदपुर के महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान अवतार सिंह राणा चमकौर सिंह मुख्य रूप से शामिल थे

7.शहरी क्षेत्र में 27 व ग्रामीण क्षेत्र में 75 सेंटर पर हो रहा है टीकाकरण

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिले में  शहर में 27 वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 75 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का टीकाकरण किया जाएगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण मामले व त्योहारी सीजन को देखते हुए वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने सभी योग्य लाभुकों से जल्द से जल्द टीकाकरण की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए टीका लेना जरूरी है । सभी नागरिकों से विशेष अपील है कि त्योहार के दौरान घर से बाहर निकलतें हैं तो आवश्यक रूप से कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन यथा मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा नियमित अन्तराल में अपने हाथों को सैनिटाइज अवश्य करें।

जिलेवासियों की सुविधा को देखते हुए लगातार शहर व ग्रामीण क्षेत्र में वॉक इन मोड में टीकाकरण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी विकल्प उपलब्ध है। साथ ही मोबाइल वैन से भी टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। जिलेवासी cowin.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं।

8. मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण  कार्य 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा

जमशेदपुर।

मुसाबनी अंचल अधिकारी  प्रशांत हेंब्रम ने एक बैठक आयोजित करके बताया कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 , 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमे अहर्ता तिथि 1.1.2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा। कल सभी मतदान केंद्र/प्रमुख स्थानों में मतदाता सूची प्रकाशन तिथि 1.11.2021 का प्रकाशन किया जाएगा, 20,21,27 और 28 नवंबर को मतदान केंद्रों में स्पेशल कैम्प का आयोजन किया जाएगा, और 24 नवंबर को दिवयांग वोटर के विशेष कैम्प लगाया जाएगा, मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन एप मोबाइल में डाउनलोड कर खुद से कुछ मिनटों में सभी तरह के फॉर्म को भर सकते है।

9. PM आवास योजना के लिए 2 नवंबर से आवेदन  मिलना शुरु हुआ है  jnac कार्यलय में

जमशेदपुर।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तृतीय घटक भागीदारी में किफायती आवास परियोजना अंतर्गत बिरसानगर किफायती आवास परियोजना जमशेदपुर में G+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।
बिरसानगर किफायती आवास परियोजना में आवास लेने वाले इच्छुक आवेदक दिनांक 02.11.2021 से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में अपना आवेदन समर्पित कर सकते है।
आवेदन करने हेतु निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी – जो 17.06.2015 के पूर्व से जमशेदपुर निकाय का निवासी हो प्रमाण पत्र में (वोटर आईडी कार्ड/ बैंक खाता), आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 3 लाख या 3 लाख से कम), आधार कार्ड की प्रति एवं परिवार के बाकी सदस्यों की आधार कार्ड की प्रति संबंधित बैंक ( केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक/इंडियन बैंक, आई०सी०आई०सी०आई बैंक सभी का बिस्टूपर शाखा) में मूल्य-5000/- (आवंटन से पूर्व आवेदन वापस लेने अथवा जो लाभार्थी प्रतीक्षा सूची में होंगे उनकी राशी वापस कर दी जाएगी) भुगतान कर अपना पंजीकरण करा ले। पंजीकरण पुस्तिका में स्पष्ट उल्लेख करे की आवेदक बिरसनगर परियोजना में आवास लेने इच्छुक है। अधिक जानकारी के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में संपर्क करे।

10.शहर के मंदिरों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर हिंदुओ में आक्रोश

जमशेदपुर।

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष बलवीर मंडल ने कदमा मंदिर में मूर्ति से सोने की आंख की चोरी एवं शहर के विभिन्न मंदिर में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आए दिन शहर के मंदिरों में हो रही चोरी एवं छीनताई की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम खुलेआम दिया जा रहा है इन घटनाओं से हिंदुओं की भावना आहत हो रही है एवम लोगो में गहरा आक्रोश है इस तरह के अराजक तत्वों को अंजाम देने वाले लोगों का मनोबल दिनों दिन बढ़ते जा रहा है प्रशासन इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा हिंदू जागरण मंच पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :08 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 8, 2025

Jamshedpur News :Tata Steel UISL MD Rituraj Sinha Passes Away; Political and Industrial Fraternity Express Deep Grief

December 7, 2025

Jamshedpur News :टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.