JAMSHEDPUR
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन एकजुटता मंच (केएएम) ने ‘खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ के तहत पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगो को रखा।
शनिवार को किसान आंदोलन एकजुटता मंच का एक प्रतिनिधिमंडल भगवान सिंह की अगुवाई में उपायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुँचा। कोविड दिशा-निर्देश का पालन करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन ड्राप बॉक्स में डाला। किसान नेता व गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के प्रधान ने कहा कि अब हो गई है पीर पर्वत सी अब पिघलनी चाहिये। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार किसानों का हक नही मार सकती, किसान अपना हक लेकर रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुमित राय, जसवंत सिंह जस्सू,शंकर नायक और सरबजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल हुये
