जमशेदपुर।
साकची बसंत सिनेमा के पास अवैध रुप से ऑटो रखने वालो के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर अधिसुचित क्षेत्र समिति के द्रारा अभियान चलाया । इस दौरान सभी कई ऑटो चालक को पकड़ा गया। हालाकि बाद में सभी को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। वही इसके अलावे जे एन ए सी के द्रारा आज इसके अतिरिक्त साकची क्षेत्र में नो पार्किंग स्थलों से पर पार्किंग की हुई गाड़ियों पर कार्रवाई की गई।
यही नही दुकानो के आगे वाहन रखने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। JNAC के विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि उनके दुकान के सामने अवैध रूप से पार्किंग की जाएगी तो उन्हें भी इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा एवं कार्यवाही की जाएगी।
