
जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस संयोजक सुल्तान अहमद, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश साहू एवं जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर बुधवार को रांची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिलकर संगठन कैसे मजबूत हो, पार्टी कैसे धारदार हो विषय पर चर्चा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए उन्हें कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि निचले तबके तक के कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिलेगा, क्योंकि कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं को कमजोर नहीं होना चाहिए। कहा कि आप लोग पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए आप लोग आगे बढ़े, कांग्रेस आलाकमान आप लोगों के साथ है, हर संभव सहयोग मिलेगा।


भाजपा विधायक सीपी सिंह मंत्री बनना गुप्ता से अविलंब मांगें माफी
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव राकेश साहू, जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस संयोजक सुल्तान अहमद एवं कांग्रेस ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर भाजपा विधायक सीपी सिंह का कड़ा विरोध जताते हुए अविलंब माफी मांगने की बात कही। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि विधायक सीपी सिंह को अपने उम्र के हिसाब से राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने जिस तरह से मंत्री बन्ना गुप्ता पर घिनौनी टिप्पणी की है उससे साफ पता चलता है कि भाजपा के नजर में ऑटो रिक्शा चालकों के चरित्र पर दाग है।

