JAMSHEDPUR
वीमेंस कॉलेज में कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में 02 अगस्त से 25 अगस्त तक इंटरमीडिएट में ऑनलाइन नामांकन कराया जा सकता है। जानकारी देते हुए इंटरमीडिएट के समन्वयक डाॅ. सुधीर कुमार साहू ने बताया कि कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में इस अकादमिक वर्ष में इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में सभी इच्छुक छात्राएँ जरूरी दस्तावेजों के साथ नामांकन के लिए वेबसाइट http://jsrwomensintercollege.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
