JAMSHEDPUR
स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने जमशेदपुर छोटा गोविंदपुर निवासी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता जम्मी भास्कर को अपना राजनीतिक सलाहकार मनोनीत किया है।
इससे पहले श्री भास्कर केंद्रीय बाल श्रम सलाहकार बोर्ड,भारत सरकार के सदस्य रह चुके हैं।श्री भास्कर कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों में भी समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।
