JAMSHEDPUR
18 जुलाई 1975 को अपातकाल में शहीद हुए छात्रों की याद में आज पूर्व संध्या पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने साकची शहीद चौक पर दिया जलाकर शहीद छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद छात्रों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
निहत्ते छात्रों पर पुलिस द्वारा गोली चलाई गई जिसमें तीन छात्रों प्रणव मुखर्जी,राजीव रंजन एवं मो मुसिम की जान चली गई।
आपातकाल देश के इतिहास में काला अध्याय है। इस दौरान भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव,पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष बंदना नमता, मंत्री राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद,अशिम पाठक,विनोद यादव,पुतुल सिंह,बरुण सिंह,बूलेट रामनारायण सिंह, शारदा शर्मा,,विजय सिंह,राहुल सिंह तोमर,राजू यादव,अनिकेत चौबे,किशोर कुमार,अशोक सिंह,संजय प्रसाद इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
