JAMSHEDPUR
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत NH 33 गुरमा हाट मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद पिंटू दत्ता के नेतृत्व में वीर शहीद निर्मल महतो जी का शहादत दिवस मनाया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू जी के द्वारा बीर शहीद निर्मल महतो जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किये .
लोगो को संबोधित करते हुवे महाबीर मुर्मू ने कहा वीर शहीद निर्मल महतो जी के जैसे मसीहा इस दुनिया में बहुत ही कम लोग जन्म लेते हैं इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता थी जिसके परिणाम है की शहीद निर्मल महतो जी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बने और पार्टी को नेतृत्व देने का काम किया और सभी समाज सभी वर्गों के लोगो के साथ लेकर काम किया, इनके बलिदान से ही झारखंड राज्य बना हैं अब हम सभी का जिम्मेदारी है इस राज्य को सजाने और संवारने की जिम्मेदारी है ताकि झारखंडीयो का भला हो सके!!!
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता जी ने कहा वीर शहीद निर्मल महतो जी के आंदोलन और बलिदान से ही हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है क्योंकि वीर शहीद निर्मल महतो जी का सोच था झारखंड राज्य कैसे अलग हो और यहां से आदिवासी मूलवासीयों का विकास इसी सोच के साथ झारखंड आंदोलन किया और लड़ाई लड़ी और अपने आपको निछावर कर दिया लोगों के हित मे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित है शैलेंद्र महतो, दीपक दास, विजय महतो ,मौजन सिंह,संजीव लाहा ,हरीपोदो सिंह हेमंत सिंह, विपिन चंद्र मुरमू ,विद्यापति महतो ,पप्पू उपाध्याय मनोज तांती, पवन प्रधान आदि उपस्थित थे
