JAMSHEDUR। छेड़खानी मामले में घाघीडीह (GHAGHIDIH) जेल में बंद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट (Mother Teresa Welfare Trus) के प्रमुख हरपाल सिंह थापर (HARPAL SINGH THAPAR) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की देर रात हो गई है। वही उनके शव को एमजीएम अस्पताल((MGM HOSPITAL) में रखा गया है। वही हरपाल सिंहं थापर(HARPAL SINGH THAPAR) की मौत(GHAGHIDIH)जेल में होने से परिजनो में आक्रोश देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि छेड़खानी मामले में घाघीडीह जेल(GHAGHIDIH) में बंद हरपाल सिह की जेल में तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए एम जी एम (MGM) अस्पताल में लाया गया।जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
मालूम हो कि TELKO के घोड़ाबांधा (GHORABANDHA) स्थित शमशेर टावर (SAMSHER TOWER) के रहने वाले हरपाल सिह थापर अपने पत्नी के साथ पुष्पा रानी तिर्की (PUSPA RANI TIRKEY) के साथ मिलकर मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का संचालन किया करते है। जिसमे अनाथ बच्चो का पालन पोषण किया जाता है। बीते जून माह में उनके ट्रस्ट की दो नाबालिग लड़कियों ने वहां से भागकर हरपाल व अन्य पर दुष्कर्म व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। एसएसपी तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई. उसके बाद पुलिस की दबिश पर फरार थापर को 15 जून को टेल्को पुलिस ने मध्य प्रदेश से धर दबोचा था। 16 जून को जमशेदपुर कोर्ट में पेश करने के बाद थापर, उसकी पत्नी पुष्प तिर्की, ट्रस्ट की गीता देवी व उसके बेटे को घाघीडीह जेल भेज दिया गया था।
