JAMSHEDPUR
आगामी 6 अगस्त यानि शनिवार से फिर एक बार किसानों के समर्थन में आंदोलन का आगाज होगा। यह निर्णय किसान आंदोलन एकजुटता मंच की एक बैठक में रविवार को लिया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के दफ्तर में आयोजित बैठक में जमशेदपुर के किसान नेता सह मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि एक बार फिर किसानों के समर्थन में सच्चाई के पक्ष में एकजुट होने की जरूरत आन पड़ी है।
भगवान सिंह ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत 6 अगस्त से पोटका ब्लॉक से की जाएगी। आंदोलन को ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में किसान आंदोलन एकजुटता मंच के सुमित रॉय ने भी सम्बोधित किया। गीता सुंडी, इकबाल सिंह, रवीन्द्र कुमार, मंथन कुमार, सुखदेव सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मुख्यरूप से बैठक में शामिल हुए।
