
जमशेदपुर।
झारखंड की सामाजिक-धार्मिक संस्था बीर खालसा दल का हर सिख बने सदस्य तभी होंगे सफल.हम 300 साल पहले ही सवा लाख के बराबर कहलाएं हैं,इतिहास रचते आएं हैं और आगे भी इतिहास रचेंगें.उक्त बातें बीर खालसा दल के प्रदेश सलाहकार महेंदरपाल सिहं ने कदमा गुरूद्वारा हाॅल में दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं.उन्होने कहा कि झारखंड में जब तक हर सिख बीर खालसा दल का सदस्य न बनें तब तक एक एक सदस्य को मेहनत करने की जरूरत है.उन्होने कहा कि दल दशकों से सामाजिक-धार्मिक कार्य करता आया है और अब एक कदम आगे बढ़कर दल के युवाओं को राजनीति में भी आने की जरूरत है,जिसके लिए दल को मजबूत और सशख्त बनायेंगें.
दल के प्रदेश सलाहकार के रूप में जसवंत सिहं भोमा ने कहा कि सभी गुरूद्वारों में जाकर दल के सदस्य सदस्यता अभियान चलायें और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनायें.उन्होने कहा कि बीर खालसा दल ने ऐतिहासिक पहल की है कि अब सिखों को हर चुनाव में अपना प्रतिनिधि देने की आवश्यकता है और इस सोच को हर सिख तक पहुँचाने की जरूरत है.
रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और दल के प्रदेश सलाहकार मंजीत सिहं गिल ने कहा कि पूरे झारखंड के सभी जिलों में बीर खालसा दल की कमिटी का विस्तार किया जाएगा.
दल के प्रदेश सलाहकार प्रीतम सिहं भाटिया ने कहा कि राज्य में गुरविंदर सिहं सेठी,अमरप्रीत सिहं काले,इंदरजीत सिहं कालरा,गुरदेव सिहं राजा,सरदार शैलेंद्र सिहं,हरमंदर साहिब पटना के वरीय उपाध्यक्ष इंदरजीत सिहं,कांग्रेसी नेता परविंदर सिहं,बलदेव सिहं,दल के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिहं रिंकू,सिख समाज के विभिन्न संस्थाओं से जुडे़ युवा नेता सतनाम सिहं गंभीर सहित सिख समाज के विभिन्न संस्थाओं से जुडे़ प्रतिनिधियों को आगामी राज्यसभा,लोकसभा एंव विधानसभा में भाग्य आजमाने की जरुरत है.
दल के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिहं रिंकू ने कहा कि बीर खालसा दल बिना भेदभाव के पूरे झारखंड में सभी सिखों को सदस्यता अभियान के तहत दल में जोड़ने का काम करेगा और समाज के सभी अहम पहलुओं पर आंदोलनकारी भूमिका निभाएगा.
बैठक में जगतार सिंह नागी ने दल के द्वारा सिखों के नववर्ष वैशाखी के शुभ अवसर पर दल को युवा सम्मेलन मनाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए भी प्रयासरत रहने की बात कही.
दल की बैठक की शुरूआत में ही इस विषय पर सामूहिक चर्चा हुई कि इंदर सिहं नामधारी के बाद कोई सिख झारखंड से राज्यसभा,विधानसभा या लोकसभा में क्यों नहीं आया, यह बहुत ही चिंता का विषय है.इस विषय पर सामूहिक रूप से 2024 की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई.चर्चा में सिखों को पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपने प्रत्याशी देने पर सामूहिक रुप से विचार कर निर्णय लिया गया.
बैठक की शुरुआत में ही सर्वसम्मति से जसवंत सिंह भोमा,महेंद्र पाल सिंह और मनजीत सिंह गिल को प्रदेश सलाहकार घोषित करते हुए सिरोपा देकर सम्मानित किया गया जबकि गुरुशरण सिंह, सरबजीत सिंह और जसवंत सिंह भोमा को कोल्हान का संयोजक चुना गया.संयोजक मंडली को कोल्हान के तीनों जिलों में नया जिला अध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई.
बैठक का संचालन प्रदेश सलाहकार प्रीतम सिंह भाटिया ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने किया. बैठक में मुख्य रूप से दिलीप सिंह,सुरजीत सिंह,हरमीत सिंह,जगतार सिंह नागी,जितेंद्र सिंह,जसवंत सिंह,जगराज सिंह, जसवीर सिंह गिल, सोनू भाटिया, मनिंदर भाटिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे.



