
जमशेदपुर: होली पर्व में शहर में बनी एलबम संस्कार होली की गूंज अमेरिका में भी सुनने को मिला। लोगों ने इस गीत पर जमकर रंग और अबीर गुलाल खेला। अप्रवासी लोगों ने संस्कार होली गीत को काफी पसंद किया। लोगों ने अपने घरों में सब परिवार इस गीत को सुना। इस
होली गीत के माध्यम से गंगा जमुनी एकता समेत अनेकता में एकता, सामाजिक और होली संस्कृति को बढ़ाने का दिया गया संदेश दिया गया है। इस गीत के गायक अजीत अमन ने बताया कि उन्हें लोगों की सराहना और बधाई भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस होली गीत से लोगों में सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी। लोग विदेश में भी रहकर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। गायक ने बताया कि इसके आलावे होली से मिलने वाले संस्कार, परंपरा,गंगा जमुनी तहजीब, अनेकता में एकता, डिजिटल युग में होली का प्रसार दिखाया गया है। जो काफी लोग प्रसन्न किया।



कोट
होली में लोक परंपरा, संस्कार, अप्रवासी भारतीयों के बारे में अच्छा संदेश दिया गया है। यहां रह रहे लोग काफी इस गीत को पसंद किया। समाज में जागरूकता के लिए इस तरह के गीत का निर्माण होना चाहिए।
रंजय कुमार सिंह, आईटी इंजिनियर, अमेरिका


