जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने महानंद बस्ती निवासी सोनिया देवी के 12 वर्षीय पुत्री को व्हील चेयर प्रदान किया। सोनिया देवी की पुत्री विकलांग हैं तथा चलने फिरने में असमर्थ हैं। कहीं जाना पड़े तो उन्हें अपनी पुत्री को गोद पर उठाकर ले जाना पड़ता था। विधायक सरयू राय के समाजिक कल्याण विभाग के प्रतिनिधि मिस्टु सोना ने इसकी जानकारी विधायक सरयू राय को दी थी। इसपर विधायक सरयू राय ने उन्हें व्हील चेयर प्रदान किया। व्हील चेयर मिलने पर सोनिया देवी ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार प्रकट किया है। व्हील चेयर प्रदान करने के दौरान सामाजिक कल्याण के प्रतिनिधि मिस्टु सोना, विधायक प्रतिनिधि(जनसुविधा) हरेराम सिंह, भाजमो जमशेदपुर पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा, आसमीप पाठक, गौतम धर आदि उपस्थित थे।
