1200 की आबादी, लेकिन एक भी जनवितरण प्रणाली की दुकान नहीं, दो-दो किलोमीटर दूर से राशन लाने को विवश हैं कार्डधारी
———
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर गदड़ा पंचायत में एक भी जन वितरण प्रणाली की दुकान नहीं है. जिसके कारण वहां के कार्डधारियों को दो-दो किलोमीटर दूर जाकर राशन लाना पड़ता है. उक्त पंचायत की लगभग 12000 की आबादी है. लेकिन कई मुलभूत सुविधाओं से पंचायत आज भी वंचित है. स्थानीय समाजिक संस्था सामाजिक सेवा संघ ने राशनकार्डधारियों की इन परेशानियों से शनिवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार को अवगत कराया. प्रतिनिधमंडल ने उन्हें बताया कि गदड़ा पंचायत को छोड़कर अन्य दूसरे पंचायतों में 5 से 6 पीडीएस की दुकानें हैं. गदड़ा पंचायत के नाम पर आवंटित पीडीएस दुकानें दूसरे पंचायतों में चल रही है. जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है. इस मामले में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर ही उन्होंने क्षेत्र के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बुलाकर एक सप्ताह में उपरोक्त समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया. प्रतिनिधिमंडल में राजेश सामंत, मोहन भगत,रजनी दास,सोनू श्रीवास्तव,छोटे सरदार,मंगल शर्मा,ज्योति पूर्ती आदि शामिल थे.
